1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मुंह में छालों की समस्या से रहते हैं परेशान तो काम आएंगे ये घरेलू उपाय

मुंह में छालों की समस्या से रहते हैं परेशान तो काम आएंगे ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 27, 2019 11:29 am IST,  Updated : Aug 27, 2019 11:29 am IST

अगर आपको मुंह में छालों की समस्या रहती है तो इसे कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है।

Home remedies- India TV Hindi
Home remedies

मुंह में होने वाले छाले अक्सर छोटे लगते हैं लेकिन इनकी वजह से होने वाला दर्द आपको परेशान कर देता है। मुंह में छाले हो जाने की वजह से आप ना कुछ खा पाते हैं और ना ही कुछ पी पाते हैं। वैसे तो 1-2 हफ्तों मं यह अपने आप ठीक हो जाते हैं। मगर कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप जल्द ही इन छालों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं।

गरारे करें:

मुंह में हुए छालों से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान उपाय नमक वाले पानी से गरारे करना है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाएं। गरारे करने से छालों की समस्या जल्दी दूर हो जाती है।

हल्दी:
हल्दी में कुरकुमिन नामक कंपाउंड होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। छालों के लिए हल्दी में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक लगाकर रखें। इसका दिन में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद:
घर में पाया जाने वाले शहद भी घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। छालों का लालपन और दर्द दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

मुलेठी:
मुलेठी एक बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटी है। यह मुंह के छालों को आसानी से ठीक करने में मदद करती है।मुलेठी का पानी जल्द से जल्द छालों की समस्या दूर करने में मदद करता है।

Also Read:

अगर आपके पीठ में भी होती है खुजली तो समझ जाइए इस बीमारी के है संकेत

फोन पर वक्त बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए उतना भी बुरा नहीं

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल