1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को ऐसे करें कम, फॉलो करें ये खास टिप्स

परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को ऐसे करें कम, फॉलो करें ये खास टिप्स

 Edited By: IANS
 Published : Mar 04, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 05:36 pm IST

इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में ज्यादातार छात्र चिंता और तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। परीक्षा को लेकर तनाव और घबराहट होना आम बात है। हर व्यक्ति की तनाव झेलने की क्षमता अलग होती है और हर व्यक्ति इसके लिए अलग तरह से रिएक्ट करता है।

bord exam stress
Image Source : PTIbord exam stress

चलें-फिरें और व्यायाम करें: लगातार बैठ कर पढ़ने के बाद बीच में कुछ समय के लिए व्यायाम करना जरूरी है। एक्टिविटी बढ़ाने से तनाव कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। इस दौरान आप सैर करना, दौड़ना, तैरना, डांस करना जैसे व्यायाम कर सकते हैं। 

सेहतमंद आहार लें: सेहतमंद आहार तनाव से जूझने में मदद करता है। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, रिफाइंड काबोर्हाइड्रेट, चीनी से युक्त स्नैक्स खाने से तनाव बढ़ता है। इसके बजाए ताजा फल और सब्जियां, अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। 

आराम करें: छात्र अक्सर पूरी रात बैठ कर पढ़ते रहते हैं। इससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती और तनाव बढ़ता है। परीक्षा के दौरान दिमाग को आराम देने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल