1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आपके हाथ से निकलता है ज्यादा पसीना, तो आप है इस बीमारी के शिकार

अगर आपके हाथ से निकलता है ज्यादा पसीना, तो आप है इस बीमारी के शिकार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 03:15 pm IST

हाइपरहाइड्रोसिस से ग्रस्‍त लोगों में पसीने की ग्रंथि बहुत अधिक सक्रिय होती है। जानिए क्या है ये बीमारी और इससे बचने के उपाय के बारें में।

sweating
sweating

घरेलू उपचार
अगर आप चाहते है कि इस बीमारी का घर में ही इलाज हो जाए तो यह भी संभव है। आप घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए रोज़ नहाएं, कॉटन, ऊन और रेशम के कपड़े पहनें। इससे त्‍वचा आराम से सांस ले सकेगी। जूतों को धूप दिखाएं, मोजों को नियमित बदलें। जितना हो सके बिना जूतों के रहें जिससे पैरों में पसीना ना आए।

जानिए इसका क्या है उपचार
अगर आप इस समस्‍या से छुटकारा पाना चाहते है तो कई डॉक्‍टर इसके लिए सर्जरी करते हैं, जिसमें पसीने की ग्रंथि को नियंत्रित करने वाले सिम्‍पेथेटिक चेन को या तो काट दिया जाता है या फिर उसमें क्‍लैप लगा दिया जाता है।  या फिर एक और तरीका है इसके अनुसार मेडिसीन इंजेक्‍शन या फिर मरहम। इन चीजो के इस्तेमाल से पसीने की ग्रंथि को सक्रिय रहने से रोकती हैं।

इसके अलावा आप बाजुओं में पसीने के शुरुआती इलाज के लिए 10 से 20 प्रतिशत अल्युमीनियम क्लोराइड हेक्साहाइड्रेट की मात्रा वाले उत्पादों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल