1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! बच्चों में तेजी से फैल रहा है मोटापा

सावधान! बच्चों में तेजी से फैल रहा है मोटापा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 16, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 12:23 pm IST

विश्व में सबसे ज्यादा मोटापे के शिकार बच्चों में इंडिया दूसरे स्थान पर है। यह बात एक अध्ययन में सामने आया।

child- India TV Hindi
child

हेल्थ डेस्क: हम ये अच्छी तरह से जानते है कि दुनिया का हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या के कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि अब मोटापा जैसी बीमारी में सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है।  विश्व में सबसे ज्यादा मोटापे के शिकार बच्चों में इंडिया दूसरे स्थान पर है। यह बात एक अध्ययन में सामने आया। (गुनगुने पानी में ये 2 चीजें मिलाएं, मिलेंगे ये ढेरों फायदे)

भारत विश्व में मोटापे के शिकार बच्चों की संख्या के मामले में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। एक अध्ययन में यह कहा गया जिसमें यह भी पाया गया कि देश के 1 . 44 करोड़ बच्चों का जरूरत से ज्यादा वजन है।

शोधार्थयिों ने कहा कि दुनियाभर में दो अरब से अधिक बच्चे और वयस्क मोटापे या अधिक वजन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हैं और इन स्वास्थ्य स्थितियों से मरने वालों की संख्या बढ रही है। (रोजाना सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंग दाल खाएं, पाएं ये 7 फायदे)

उन्होंने कहा कि उनकी मौत हो रही है जबकि उन्हें तकनीकी रूप से मोटापे का शिकार नहीं माना जा सकता। एक न्यू इंग्लैंड जर्नल आफ मेडिसिने में छपे अध्ययन के अनुसार, निष्कर्ष बढते और बिगडते वैश्विक स्वास्थ्य संकट को दर्शाते हैं। ()

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल