हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज का जब भी जिक्र होता है, एक्टिंग के साथ ही उनकी फिटनेस की बात भी हमारे दिमाग में जरुर आती है। हर कोई जानना चाहता है कि यह चुलबुली सी एक्ट्रेस खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं। उनकी अगली फिल्म 'रेस 3' ईद के मौके में रिलीज होने वाली है। जिसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार सलमान खान के साथ है। इस फिल्म में जैकलीन सिर्फ अदाओं का ही जलवा नहीं बिखेरेगीं बल्कि एक्शन करती भी दिखेगीं।
Related Stories
हाल में ही जैकलीन ने एक वर्कआउट करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया। जो कि बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन स्ट्रेचिंग करती हुई नजर आ रहीं हैं। फिर भी उनके चेहरे में मुस्कान ही नजर आ रही थी। हालांकि यह वर्कआउट हर किसी के बस की बात नहीं है। उनका यह वीडियो देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते है।
आपको बता दें कि जैकलीन के इस वीडियो को 24 घंटे पहले पोस्ट किया था, इसे अब तक करीब 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
देखें वीडियो-