1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चाहते हैं किडनी की बीमारी से रहें हमेशा दूर तो रोजाना करें ये काम

चाहते हैं किडनी की बीमारी से रहें हमेशा दूर तो रोजाना करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 06:24 pm IST

किडनी से जुड़ी कोई भी रोग है बहुत ही गंभीर होते हैं। और अगर सही टाइम पर पता न चले तो इसका इलाज नामुमकिन है। ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है। ऐसे में सबसे पहले यह सवाल उठता है कैसे किडनी की बीमारी को कैसे रोका जाए?

kidney problem- India TV Hindi
kidney problem Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: किडनी से जुड़ी कोई भी रोग है बहुत ही गंभीर होते हैं। और अगर सही टाइम पर पता न चले तो इसका इलाज नामुमकिन है। ऐसे में आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है। ऐसे में सबसे पहले यह सवाल उठता है कैसे किडनी की बीमारी को कैसे रोका जाए?

रोजाना एक्सरसाइज करें

आप अपनी डेली रूटिन में एक्सरसाइज, एरोबिक को शामिल करें। आप अगर रोजाना एक्सरसाइज करेंगे तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर देती है।

सही डाइट का पालन करें
ताजे फल और सब्जियों लें। अगर आप रोजाना नॉन वेज या ज्यादा मात्रा में चीनी खाते हैं तो आपको संभल कर रहने की जरूरत है। खासकर वह लोग जिनकी उम्र 40 के ऊपर है, भोजन में कम नमक लें जिससे हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की पथरी के रोकथाम में मदद मिलती।

वजन कंट्रोल में रखें
हेल्दी डाइट के साथ रोजाना एक्सरसाइज आपके वजन को कंट्रोल करेगी। यह डायबिटीज, हर्ट प्रॉब्लम और सी.के.डी. के साथ जुड़ी अन्य बीमारियों को रोकने में सहायक होता है।

शराब न पिएं
धूम्रपान करने से एथीरोस्क्लेरोसिस होने की संभावना हो सकती है। यह किडनी में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर देता है। जिसकी वजह से किडनी अपना काम सही से नहीं कर पाती है।

खूब पानी पिएं
रोजाना 3 लीटर से अधिक (10-12 गिलास) पानी पीएं। ज्यादा पानी पीने से पेशाब पतला होता है एवं शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ निकल जाता है। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ज्यादा पानी पीने से किडनी में पथरी बनने की संभावना कम हो जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल