1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बगैर एक्सरसाइज खाली पेट करें इस ड्रिंक का सेवन और कुछ ही दिनों में घटाएं कई किलो वजन

बगैर एक्सरसाइज खाली पेट करें इस ड्रिंक का सेवन और कुछ ही दिनों में घटाएं कई किलो वजन

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 11, 2018 08:28 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 08:28 am IST

वजन कम करने के लिए हम काफी मशक्कत करते है। लेकिन आज की लाइफ स्टाइल के कारण यह संभव नहीं होता है। इसीलिए हम आपके लिए एक रेसिपी लेकर आएं है। जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

हेल्थ डेस्क: वजन कम करने के लिए हम काफी मशक्कत करते है। लेकिन आज की लाइफ स्टाइल के कारण यह संभव नहीं होता है। इसीलिए हम आपके लिए एक रेसिपी लेकर आएं है। जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है।

इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको कई स्पेशल सामग्री नहीं चाहिए बल्कि घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर मनचाहा वजन पा सकते है।

बस इस बात का ध्यान रखें कि इस नेचुकल रेमिडी में शहद अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करें। जो कि 100 प्रतिशत शुद्ध हो। इसके साथ ही दालचानी भी अच्छी हो। तो चलिए बनाते है ये स्पेशल ड्रिंक।

सामग्री

  • 2 चम्मच दालचीनी
  • 1 चम्मच शहद
  • एक लीटर साफ पानी

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले एक पैन लें और उसमें तीनों चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे उबालें। एक कप पानी बच जाने के बाद गैस बंद कर दें।
अब इसे छन्नी की मदद से एक कप में छान लें और इसे 2 भागों में बांट दें।

ऐसे करें इस्तेमाल
इसे ड्रिंक को पीने का सबसे अच्छा समय है ब्रेकफास्ट से पहले आधा कप ड्रिंक का सेवन और आधा कप सोने से पहले पीना। अगर यह ज्यादा बन गया है तो इसे फेंके नहीं बल्कि दूसरे दिन के लिए फ्रीज में रख दें।

इस ड्रिंक का सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलेंगे। इसके साथ ही आपका वजन बिना किसी डाइट के आसानी से कम हो जाएगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल