1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा से पाना है निजात, तो इस समय करें भोजन

मोटापा से पाना है निजात, तो इस समय करें भोजन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2016 08:30 am IST,  Updated : Mar 17, 2016 08:31 am IST

अगर आप की खाना खाने का एक निर्धारित समय हो तो आप मोटापे की चपेट में आने से बच सकते है। अगर आप चाहते है कि अपने वजन को घटाया जाए तो इसके लिए अपने खाने के समय में बदलाव लाएं।

know how mealtime make you weight loss- India TV Hindi
know how mealtime make you weight loss

नई दिल्ली: आजकल सभी लोग फैशन के साथ चलने की कोशिश करते है जिसके लिए आप नए-नए तरीके अपनाते है। अगर आपका वजन ज्यादा हुआ तो आप ठीक ढंग के कपड़े नही पहन पाते जिसके कारण आपको थोडा शर्मिदा होना पडता है। इसके लिए आप डाइटिंग करते है कई दवाओं का इस्तेमाल करते है। साथ ही खुब डाइटिंग भी करते है जिससे कि आपकी निकली हुई तोंद कम हो जाए। आधा पेट खाना खाते है।

ये भी पढ़े-

आज के समय में सभी फिट रहना चाहते है, लेकिन उनका खान-पान ऐसा हो जाता है कि न चाहते हुए भी वह फिट नहीं रह पाते है। इसके लिए जरुरी है कि आपका खान-पान ठीक ढंग से नहीं होगा। साथ ही अपने खान-पान की एक टाइमिंग होनी चाहिए। और फास्ट फूड से थोडी दूरी बनानी चाहिए।

अगर आप की खाना खाने का एक निर्धारित समय हो तो आप मोटापे की चपेट में आने से बच सकते है। अगर आप चाहते है कि अपने वजन को घटाया जाए तो इसके लिए अपने खाने के समय में बदलाव लाएं।

इस बारें में डॉक्टर कहते है कि अगर आप सोचते है कि खाना कम खाने से आपका मोटापा कम हो जाएगा, तो यह आपकी भूल है। आपको खाना समय पर खाना चाहिए। चाहें पिर वब नाश्ता हो, लंच हो या फिर डिनर हो। जानिए किस समय भोजन करना पायदेमंद साबित हो सकता है।

इस समय करें नाश्ता

कई लोग सोचते है कि सुबह का नाश्ता अगर छोड़ दे तो हमारे शरीर को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तो आपको बता दें कि ये आपकी गलतफहमी है। यह दिन बर का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। इसलिए हमें नाश्ता जरुर करना चाहिए। साथ ही यह खाना पोषण भरा होना चाहिए। साथ ही इसका समय आपके जागने के दो घंटे के अंदर कर लेना चाहिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और किस समय भोजन करना चाहिए

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल