1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा से पाना है निजात, तो पंचिंग बैग को करें हिट

मोटापा से पाना है निजात, तो पंचिंग बैग को करें हिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2016 11:54 am IST,  Updated : May 26, 2016 02:51 pm IST

जब आप इसमें पंच मारेगे तो आप अपनी पूरी मांसपेशियां इस्तेमाल करेगे। जिसके कारण आपके दिल की धड़कने बढती है और आपकी कैलोरी बर्न होती है। इससे आपका शरीर मजबूत होने के साथ-साथ कार्डियो वर्कआउट भी हो जाता है।

punch bag- India TV Hindi
punch bag

हेल्थ डेस्क: हम हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या नहीं करते है। कभी जिम में घंटो पसीना बहाना, तो कभी दौड़ना आदि। लेकिन इससे इतना वजन आप नहीं कम कर पा रहे है। जितना आप चाहते है, तो हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे है। जिससे इस्तेमाल से आपका वजन जल्द ही कम हो जाएगा। पंचिंग बैग एक ऐसा डायनैमिक टूल है। जिसके इस्तेमाल से कार्डियो वर्कआउट से लेकर आपका मोटापा भी कम हो जाएगा। जानिए इसमें पंच करने के कैसे फायदा मिलता है।

ये भी पढ़े-

जब आप इसमें पंच मारेगे तो आप अपनी पूरी मांसपेशियां इस्तेमाल करेगे। जिसके कारण आपके दिल की धड़कने बढती है और आपकी कैलोरी बर्न होती है। इससे आपका शरीर मजबूत होने के साथ-साथ कार्डियो वर्कआउट भी हो जाता है।

अगर आप रोजाना सिर्फ 30 मिनट ऐसा करें तो आप 400 कैलोरी वज़न घटा सकते हैं। साथ ही शरीर की सारी मांसपेशियां टोन अप होती हैं और लीन मसल मास बेहतर होता है। अगर आपको वर्कआउट का आसान तरीका और डायटिंग का रास्ता नहीं मिलता तो आप घर में पंचिंग बैग जरूर ले आएं। इससे वजन कम होने के साथ-साथ आपका गुस्सा, चिड़चिडापन और तनाव भी दूर भाग जाता है।

ऐसें मारे पंचिंग बैग में पंच

कई बार होता है कि हमारी एक गलती हमारे ऊपर भारी पड़ जाती है। इसलिए हमें इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। इसलिए बैग को हमेशा अपनी कलाई से मारें ताकि आपका पीछे का हाथ कलाई की सीध में रहे।

पंच करते हुए अपनी कलाइयों का ही इस्तेमाल करें नहीं तो आपके हाथों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। बैग पर लगातार मारने के लिए आपको पैरों पर सही बैलेंस बनना जरूरी है। इस दौरान आप सही तरीके से सांस भी लें, ताकि आपका कार्डियो वर्कआउट हो सके। पंचिंग बैग इस्तेमाल करने से पहले हाथों पर ग्लव्ज जरुर पहनें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल