1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 3 दिनों में करें कई किलो अपना वजन कम, वो भी सिर्फ 1 Step में

सिर्फ 3 दिनों में करें कई किलो अपना वजन कम, वो भी सिर्फ 1 Step में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2017 02:29 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 02:29 pm IST

अगर आप चाहते है कि बिना किसी साइड इफेक्ट के जल्दी से आपका वजन कम हो जाएं, तो इस ड्रिंक का सेवन करें। मात्र 3 दिन में कई किलो आपका वजन कम हो जाएगा। जानिए इस नेचुरल ड्रिंक के बारें में।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क:  आज के समय में हर कोई मोटापा से परेशान है। जिससे निजात पाने के लिए वह क्या-क्या जतन करता है। हर तीसरा व्यक्ति मोटापे की चपेट में आ चुका है। जो कि एक आम समस्या बनती जा रही है।

वजन बढ़ने का मुख्य कारण है अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या। आज के समय में हम इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि हमारा पास इतना समय नहीं होता है कि खुद का ख्याल रख पाएं। जब हमें अपनी जॉब या अन्य कामों से फुरसत मिलती है। तब हम खुद का ख्याल रख लेते है। जो कि गलत है।

खुद का वजन कम करने के लिए हम एक्सरसाइज, जिम, योग करते है, लेकिन इसे भी नियमित रुप से नहीं कर पाते है। वहीं दूसरी ओर मार्केट में ऐसे कई दवाएं मिलती है। जो कि फैट को कम करती है। इससे आपको लाभ तो मिलता है, लेकिन उससे ज्यादा ये शरीर के लिए हानिकारक साबित होते है।

अगर आप चाहते है कि बिना किसी साइड इफेक्ट के जल्दी से आपका वजन कम हो जाएं, तो इस ड्रिंक का सेवन करें। मात्र 3 दिन में कई किलो आपका वजन कम हो जाएगा। जानिए इस नेचुरल ड्रिंक के बारें में।

ऐसे करें इसका सेवन

एक पैन लें और उसमें 300ml पानी डालें। इसके बाद इसे 2-3 मिनट उबलने दें। फिर गैस बंद कर दें। अब इस पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और ठंडा होने दें। जब पानी हल्का गर्म हो तो इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें।

अब ये ड्रिंक पीने को तैयार है। इसे दिन में 2 बार पीएं।  रोजाना सुबह खाली पेट और सोने के 1 घंटा पहले इसका सेवन करें। मात्र 3 दिन में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

इस ड्रिकं का सेवन करने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। जिससे कि तेजी से फैट बर्न होगा।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल