1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Acne से छुटकारा दिलाएगा गुड़, आजमा कर देखें

Acne से छुटकारा दिलाएगा गुड़, आजमा कर देखें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2018 11:31 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 11:31 pm IST

यदि आपको मीठा खाने का शौक है और सेहत बनाए रखनी है तो ऐसे में आप गुड़ का सेवन कीजिए। बहुत अनुसंधान के बाद विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हर व्यक्ति को रोज़ाना इसका सेवन करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

health tips- India TV Hindi
health tips

धर्म डेस्क: यदि आपको मीठा खाने का शौक है और सेहत बनाए रखनी है तो ऐसे में आप गुड़ का सेवन कीजिए। बहुत अनुसंधान के बाद विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हर व्यक्ति को रोज़ाना इसका सेवन करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

बड़े-बुजुर्ग खाना खाने के बाद अक्सर सबको गुड़ खाने की सलाह देते हैं।पर क्या आप जानते हैं गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही आपकी खूबसूरती निखारने के काम भी आता है। आपको शायद ही पता हो कि गुड़ बीमारियों के साथ लड़ने के अलावा चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है। 

एक्ने और मुंहासों में लाभदायक

नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे के काले धब्बे और पिंपल्स आदि दूर होने शुरू हो जाएंगे। इसका पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुड़ में चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गरम ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।

चेहरे की झुर्रियां 
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होता है। रोज गुड़ खाने से एक तो झुर्रियां दूर हो जाती हैं, दूसरा उम्र भी कम लगने लगती है। 

खूबसूरत बाल
गुड़ बालों को घना और खूबसूरत बनाता है। गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद धो दें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।(सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर)

स्किन के लिए जरूरी
गुड़ में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होने के कारण यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन भी ग्लो करेगी। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।(जांघों से लेकर कमर तक की चर्बी को कर देगा कम, फिट रहने के लिए रोजाना करें 'स्क्वैट्स')

खून साफ करता
खून न साफ होने से हमें कई स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। गुड़ खून भी साफ करता है और एनीमिया से भी बचाता है। खून साफ होने से शरीर पर फोड़े-फुंसी नहीं होंगे। इसलिए रोज गुड़ का सेवन करना चाहिए। वे लोग जो ओवरवेट या फिर मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें गुड़ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।(Monsoon Tips: इस मौसम में कई बड़ी बीमारियों के होने का खतरा, इन बातों का रखें ख्याल)

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल