1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. McDonald आलू टिक्की को वेगन लिस्ट में मिली जगह, आप भी पढ़िए पूरी खबर

McDonald आलू टिक्की को वेगन लिस्ट में मिली जगह, आप भी पढ़िए पूरी खबर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 04:35 pm IST

जैसा कि आपको पसंद है McDonald आलू टिक्की भारतीयों की पहली पसंद है। साथ ही साथ विदेशों में भी इसे उतने ही चाव की खाए जाते हैं। लेकिन इससे जुड़ी एक और दिलचस्प खबर यह आ रही है कि Mc आलू टिक्की को वेगन मेन्यू में भी जगह मिल गई है।

McDonald vegan- India TV Hindi
McDonald vegan

नई दिल्ली: जैसा कि आपको पसंद है McDonald आलू टिक्की भारतीयों की पहली पसंद है। साथ ही साथ विदेशों में भी इसे उतने ही चाव की खाए जाते हैं। लेकिन इससे जुड़ी एक और दिलचस्प खबर यह आ रही है कि Mc आलू टिक्की को वेगन मेन्यू में भी जगह मिल गई है। और इससे खुश होकर बहुत सारे लोगों ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। कई लोगों ने इसकी फोटो पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर करते लिखा है कि इसके कई दिलचस्प फोटो पोस्ट की। यह नई वाली मैक वेगन बर्गर काफी अच्छी चीजों से बना है। यह वेजी पैटी, आलू, मटर, समोसा, रेड फ्रेश प्याज, टमाटर, और बिना अंडे वाली क्रिमी टमाटर मेयो से बनी है।

आपको बता दें कि वेगन फूड का मतलब होता है आप प्रोटीन वाली कोई भी चीज नहीं खाएंगे साथ ही नॉनवेज कि भी कोई चीज नहीं खाएंगे। इसके दौरान सिर्फ मांसाहारी ही नहीं हर तरह के डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर रहेंगे। वेगन खाने में केवल प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया ही खाई जाती है। साथ ही अंडे और डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है।

वेजिटेरियन और वेगन में क्या फर्क है

शाकाहारी लोग पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसमें सब्जियां, फल, सूखे मेवे, जड़ी बूटियां जैसी कई चीजें शामिल होते हैं। इसके साथ ही शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, मक्खन आदि का सेवन करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग अंडे का भी सेवन कर लेते हैं। वेजिटेरियन डाइट प्लान में इन चीजों को शामिल किया जाता है।

वेगन क्या है
वेगन डाइट प्लान में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वह सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए वेगन डाइट प्लान का सेवन करते हैं।

वेगन डाइट प्लान में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं
अगर आप वेगन डाइट प्लान फॉलो करने की सोच रहे हैं तो उस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना होता है। इनमें मीट, शहद, दूध, दही, सीफूड,चिकन, मटन, अंडे, घी, मखक्न और इनसे बनी चीजों का भी सेवन नहीं किया जाता है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल