1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. No Shave November: कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अनूठी पहल

No Shave November: कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अनूठी पहल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 06:11 pm IST

यह एक अभियान है जिसके तहत कैंसर से बचान के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। दरअसल NO SHAVE NOVMBER एक्‍ अभियान जो पिछले कई सालों से चल रहा है और दुनिया भर में बड़ी संख्‍या में नवंबम माह में लोग इसमें शामिल होते हैं।

man- India TV Hindi
man

नई दिल्ली: नंवबर माह में सोशल मीडिया पर आप एक ऐसे ट्रेंड से हर साल अवगत होते हैं जब आप देखते हैं की बड़ी संख्‍या में लोगों की फोटो बिना सेव किए पोस्‍ट होती है और वे लंबी दाढ़ी में नजर आते हैं। आप भी इन फोटो को देखकर अगर यह सोचते हैं कि क्‍या यह कोई फैशन ट्रेंड हैं ?  तो हम आपको बात दें कि दरअसल यह एक अभियान है जिसके तहत कैंसर से बचान के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाता है। दरअसल NO SHAVE NOVMBER एक्‍ अभियान जो पिछले कई सालों से चल रहा है और दुनिया भर में बड़ी संख्‍या में नवंबम माह में लोग इसमें शामिल होते हैं। आइए जानते है कि आखिर क्‍या है नो शेव नंवबर (NO SHAVE NOVMBER)  अभियान और इसकी शुरुआत कैसे और कब हुई 

नो शेव नवंबर (No Shave November )

No Shave November' या 'Movember' एक अभियान है। जिसमें दुनियाभर के पुरुष शेव नहीं करते है। यह अभियान दुनियाभर में पुरुषों को होने वाला टेस्टिकुलर कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और सुसाइड को लेकर जागरुक करता है। इस अभियान में ये है कि इससे जितने लोग जुड़ते है और उससे जितना भी फंड मिलता है। वह फंड हेल्थ योजनाओं और कैंसर पीडित को दिया जाता है।

ऐसे शुरु हुआ ये अभियान
एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने साल 1999 में एक रिपोर्ट चलाई। जिसमें ये दिखाया गया कि एडिलेड में रहने वाले कुछ लड़को ने मिलकर 'Movember' नाम का एक चैरिटी अभियान बनाया है। जिसमें शुरुआत में केवल 80 लोग थे। आज के समय की बात करें, तो इस अभियान में दुनियाभर के लोग आसानी से जुड़ रहे है। लेकिन भारत इसका आधिकारिक रुप से हिस्सा नहीं बना है।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल