1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आपकी याददाश्त से दर्ज होगी शारीरिक उत्तेजना, जानिए कैसे

आपकी याददाश्त से दर्ज होगी शारीरिक उत्तेजना, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2016 12:29 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 12:29 pm IST

तुलना करने की शुरुआत बहुत जल्दी शुरू हो जाती है। यदि किसी शब्द को याद करने की जरूरत होती है तो यह प्रक्रिया एक सेकेंड के एक दसवें समय बाद ही शुरू हो जाती है।"

MEMORY BOOST- India TV Hindi
MEMORY BOOST

हेल्थ डेस्क:  संज्ञानात्मक विज्ञान में हुए एक नए शोध में पता चला है कि हमारी यादाश्त में शारीरिक उत्तेजना भी दर्ज होती रहती है। पत्रिका 'प्लोस वन' में प्रकाशित शोध के मुताबिक, किसी संदर्भ ग्रंथ में दर्ज शब्दों की तरह हमारा दिमाग भी शब्दों को रिकॉर्ड करता है।

ये भी पढ़े-

शोधकर्ताओं ने कहा, "इसके अलावा दिमाग शब्दों को अपने अनुभव से जोड़ता है। जैसे एक शब्द 'कूची' जेहन में आते ही उसके क्या-क्या उपयोग हैं, यह तुरंत आपके दिमाग में आ जाता है।"

अध्ययन 28 प्रतिभागियों पर किया गया और पाया गया कि जब किसी प्रतिभागी ने पढ़ते समय किसी विषय को समझा, तब दिमाग ने भी उन शब्दों को अपना लिया। इस शब्द की तुलना दिमाग ने पहले के अध्ययन में आए शब्दों से भी की।

शोध में इलेक्ट्रोइन्सिफेलोग्राफी (ईईजी) की मदद से प्रतिभागियों की दिमागी गतिविधि को रिकॉर्ड किया गया। शोधकर्ताओं ने इसका मूल्यांकन किया कि दिमाग ने किस तरह से शब्दों को ग्रहण किया।

इससे पहले शोधकर्ताओं ने पता लगाया था कि दिमाग एक शब्द को ग्रहण करने में एक सेकेंड का एक तिहाई हिस्सा लगाता है।

जर्मनी के बिलेफेल्ड विश्वविद्यालय के डिर्क कोएस्टर ने कहा, "हमारा शोध बताता है कि तुलना करने की शुरुआत बहुत जल्दी शुरू हो जाती है। यदि किसी शब्द को याद करने की जरूरत होती है तो यह प्रक्रिया एक सेकेंड के एक दसवें समय बाद ही शुरू हो जाती है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल