1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 70 फीसदी से ज्यादा भारतीयों की मांसपेशियां कमजोर

70 फीसदी से ज्यादा भारतीयों की मांसपेशियां कमजोर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2018 05:23 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 05:23 pm IST

देश में मध्यम आयु वाले 10 में से 7 लोगों की मांसपेशियों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जबकि सक्रिय जीवनशैली के लिए यह महत्वपूर्ण है और यह संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

health and banefits- India TV Hindi
health and banefits

हेल्थ डेस्क: देश में मध्यम आयु वाले 10 में से 7 लोगों की मांसपेशियों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जबकि सक्रिय जीवनशैली के लिए यह महत्वपूर्ण है और यह संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इनबॉडी ने सर्वेक्षण फ्रांस स्थित आईपीएसओएस वैश्विक बाजार शोध संस्था के सहयोग से किया किया है। यह शरीर संरचना विश्लेषण की अग्रणी कंपनी है।

इस शोध में सामने आया है कि देश के 30 से 50 आयु वर्ग वाले 71 फीसदी से ज्यादा पुरुष व महिलाओं में मांसपेशियों का द्रव्यमान (मास) ज्यादा होने की जरूरत है। इसके अलावा 68 फीसदी भारतीयों में शरीर में प्रोटीन की मात्रा जरूरी स्तर से कम पाई गई, जिससे मांसपेशियों की सेहत खराब रही।

शोधकर्ताओं ने कहा कि खराब मांसपेशीय मास की वजह से मांसपेशी के कार्य व उपापचय स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस शोध दल ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद सहित आठ भारतीय शहरों के 30 से 55 साल के बीच के 1,243 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया।(मुंह के अंदर दिखे ये लक्षण तो हो सकते हैं कैंसर के संकेत)

लखनऊ में सबसे ज्यादा पुरुषों और महिलाओं का खराब मांसपेशीय मास रहा। इसमें 82 प्रतिशत पुरुष और 80 प्रतिशत महिलाएं हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर के लोगों में सबसे कम खराब मांसपेशीय मास रहा। इसमें 64 फीसदी पुरुष व महिला शामिल रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

रोजाना जिस बोतल में पीते हैं पानी, कर सकता है आपको बीमार

जल्दी में करना है वजन कम तो रोजाना पीएं खीरे और अदरक का जूस, इस तरह बनाएं

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल