1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Video: दबाएं शरीर के इन प्वांइट्स को और पाएं कमर दर्द से हमेशा के लिए निजात

Video: दबाएं शरीर के इन प्वांइट्स को और पाएं कमर दर्द से हमेशा के लिए निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 04, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 11:50 pm IST

अगर आप कमर दर्द से पीडित है तो इन एक्यूप्रेशर प्वांइट्स के द्वारा आसानी से कुछ ही मिनटों में दर्द से निजात पा सकते है।

back pain- India TV Hindi
back pain

हेल्थ डेस्क:  आज के समय में हम इतने व्यस्त होते है कि अपने लिए समय ही नही निकाल पाते है। दिनभर ऑफिस और घर के कामों में इतना व्यस्त हो जाते है। जिसके कारण हमे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पडता है। इन्ही बीमारियों में से एक है कमर दर्द की समस्या। सर्दियों के समय में ये ज्यादा ही होती है।

यह समस्या अधिक समय तक बैठे रहने या फिर ठंड में ज्यादा देर तर पानी में रहना आदि के कारण हो सकती है। साथ ही यह आपके मोटापा के कारण या फिर मांसपेशियों में अधिक दवाब के कारण हो सकता है।

आज के समय में हर व्यक्ति 90 फ़ीसदी काम झुककर करते है जिसके कारण पीठ दर्द, सरवाइकल, कमर दर्द जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। इससे राहत पाने के लिेए हमलोग दवाओं का सहारा लेते है जिनसे हमें आराम तो मिल जाती है लेकिन दवा का प्रभाव खत्म होते ही दर्द पहले की भांति होने लगता है और इनका ज्यादा सेवन करने से हमे नुकसान भी पहुंचाती है।

अगर हम थोड़ी सी मेहनत करें, तो इस समस्या से बच सकते है। कमर दर्द का मुख्य कारण हमारी लाइफस्टाइल, घंटो एक ही जगह बैठे रहना, मांस पेशियों में खिचाव के कारण होता है।

सेवाधाम प्लस के एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट अमित जैन के अनुसार कमर दर्द के कारण मसल्स पैन, नर्म के कंपेसर के कारण ये समस्या बढ़ जाती है। नियमित रुप मे डाइट न लेने पाने के कारण हमारे शरीर के डिक्स को ठीक तरह से विटामिन्स, प्रोटीन नहीं पाता है। जिसके कारण यह समस्या हो जाती है। (बिना दवा खाए सिर्फ 1 मिनट में ऐेसे पाएं सिरदर्द से निजात!)

अगर आप कमर दर्द से पीडित है तो इन एक्यूप्रेशर प्वांइट्स के द्वारा आसानी से कुछ ही मिनटों में दर्द से निजात पा सकते है।  (जानिए क्या है सर्वाइकल, बिना दवा ऐसे पाएं निजात)

अमित जैन ने बताया कि एक्यूप्रेशर एक ऐसी थेरेपी है, जिसमें शरीर के विशेष पॉइंट्स दबाकर बीमारियों से आसानी से निजात पाया जाता सकता है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द हो तो कुछ निर्देशित बिंदुओं पर निश्चित समय तक या 15-20 मिनट तक हल्के हाथों से दबाव देने पर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए किस तरह एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स से आप कमर दर्द से निजात पा सकते है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल