1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! दिल के दौरे को रोक पाने में सक्षम नहीं है मल्टीविटामिन

सावधान! दिल के दौरे को रोक पाने में सक्षम नहीं है मल्टीविटामिन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 12, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 02:23 pm IST

अगर आप अपने दिल के स्वास्थ्य के लिए मल्टीविटामिन व मिनरल की खुराक ले रहे हैं तो सोचने की जरूरत है। करीब 18 शोधों के एक विश्लेषण में सामने आया है कि मल्टीविटामिन दिल के दौरे, स्ट्रोक या दिल संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों को नहीं रोकते हैं।

health care- India TV Hindi
health care

नई दिल्ली: अगर आप अपने दिल के स्वास्थ्य के लिए मल्टीविटामिन व मिनरल की खुराक ले रहे हैं तो सोचने की जरूरत है। करीब 18 शोधों के एक विश्लेषण में सामने आया है कि मल्टीविटामिन दिल के दौरे, स्ट्रोक या दिल संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतों को नहीं रोकते हैं। 

शोध का प्रकाशन पत्रिका 'सर्कुलेशन कार्डिवेस्कुलर क्वालिटी एंड आउटकम्स' में किया गया है। इसमें मल्टीविटामिन व मिनरल की खुराक लेने व दिल संबंधी बीमारियों से मौत के जोखिम में कमी में कोई संबंध नहीं पाया गया है।

बमिर्ंघम में अलबामा विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर जूनसेक किम ने कहा, "हमने वैज्ञानिक साक्ष्य के साथ शरीर का बारीकी से मूल्यांकन किया। हमें दिल के दौरे, स्ट्रोक या दिल संबंधी बीमारी से मौत को रोकने के लिए मल्टीविटामिन और मिनरल के इस्तेमाल का कोई फायदा नहीं दिखाई दिया।" शोधकर्ताओं के अनुसार, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन दिल संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए मल्टीविटामिन व मिनरल की खुराक की सिफारिश नहीं करती है। (सीने में होने वाली जलन को हल्के में न लें, हो सकते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल