1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 50 साल की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखती हैं भाग्यश्री, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

50 साल की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखती हैं भाग्यश्री, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 02:06 pm IST

भाग्यश्री अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। देखें उनका लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो।

Bhagyashree- India TV Hindi
Bhagyashree

सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री  इन दिनों तो फिल्मों से काफी दूर है। लेकिन अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 50 साल की उम्र में वह इतनी ज्यादा फिट है कि उन्हें देखकर वह 30 साल की नजर आती है। भाग्यश्री ने एक वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर किया। जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो की बात करें तो वह  TRX पुल ऑफ कर रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है। भाग्यश्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अपने सुबह की शुरुआत अच्छी तरह से करें।

Trx पुल अप!
भुजाओं, कंधों, स्कैपुला, अपरबैक टारगेट.
जब आप स्टार हों तो लाइफस्टाइल में वापस आ पाना हमेशा कठिन  होता है। लेकिन आसान तब होता है जब आप किसी चीज से प्यार करते हैं।''

अनिल कपूर ने किया डाइट प्लान का खुलासा, जिसका सेवन कर 62 साल की उम्र में हैं इतना फिट

भाग्यश्री ने पहली बार वर्कआउट वीडियो शेयर नहीं किया है। जिससे पहले भी कई बार वह वीडियो शेयर कर चुकी है। हर बार वह अलग-अलग एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

भाग्यश्री वर्कआउट के अलावा रोजाना योग भी करती हैं।

आपको बता दें कि भाग्यश्री बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, तेलुगु, मराठी के अलावा कन्नड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अर्जुन कपूर जिम में जमकर पसीना बहाते आए नजर, लेटेस्ट तस्वीर देख आप कहेंगे Wow

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल