1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुद को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी ले रही हैं 'पाइलेट्स क्लास', शेयर किया वीडियो

खुद को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी ले रही हैं 'पाइलेट्स क्लास', शेयर किया वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 07:37 pm IST

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद को फिट और ग्लैमरस रखने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज, योगा करती रहती हैं और हाल ही में शिल्पा ने पाइलेट्स क्लास ज्वाइन किया है।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद को फिट और ग्लैमरस रखने के लिए कई तरह के एक्सरसाइज, योगा करती रहती हैं और हाल ही में शिल्पा ने पाइलेट्स क्लास ज्वाइन किया है। शिल्पा ने अपनी फर्स्ट पाइलेट्स क्लास की वीडियो शेयर की है। यह वीडियो लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि कुछ घंटों के अंदर इस वीडियो पर 3.50 लाख व्यूज आ चुके हैं।

बता दें कि शिल्पा आए दिन अपनी फिटनेस और फैमिली वैकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अपने परिवार के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिनमें वो काफी मस्ती करती दिख रही हैं। लेकिन शिल्पा ने आज जो वीडियो शेयर की है उसमें उन्होंने खुद से जुड़ा एक खुलासा किया है।

शिल्पा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वॉटर थैरेपी लेती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, आज का दिन काफी शानदार रहा। मैं अपने बारे में कुछ बताना चाहती हूं। मैं तैर नहीं सकती, मुझे स्वीमिंग नहीं आती। मैंने कई बार सीखने की कोशिश की पर नहीं हो पाया। लेकिन आज मैंने जाना की मां की कोख में मौजूद बच्चे किस तरह फील करते हैं। मेरे चेहरे पर मेरी मुस्कान इस खुशी को आसानी से बयां कर सकती है।

अगर आप वीडियो देखेंगे तो आप ये साफ तौर पर देख सकेंगे की शिल्पा स्वीमिंग पूल में अकेले नहीं है। बल्कि उनके साथ एक ट्रेनर हैं जो उन्हें वॉटर थैरेपी दे रही हैं। शिल्पा इस थैरेपी को काफी इन्जॉय भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-

दूध में बासी रोटी मिलाकर खाने के हैं कई फायदे, बचा सकता है इन गंभीर बीमारियों से

चाय के साथ मीठे बिस्किट खाने के हैं खतरनाक नुकसान, आप जानकर हो जाएंगे हैरान

43 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन खतरनाक वर्कआउट करती आईं नजर, सामने आया वीडियो

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल