1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्विमिंग नहीं आती फिर भी पूल में उतर गईं शिल्पा शेट्टी, जानिए फिर क्या हुआ?

स्विमिंग नहीं आती फिर भी पूल में उतर गईं शिल्पा शेट्टी, जानिए फिर क्या हुआ?

 Published : Jul 26, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 04:02 pm IST

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी

मुंबई: बॉलीवुड की दीवा और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों स्पेन में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। शिल्पा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी छुट्टियों की अपडेट भी देती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने वॉटर थेरेपी करवाई और उसका वीडियो भी  शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा को देखकर लग रहा है कि वो इस थेरेपी को खूब एन्जॉय कर रही हैं और उन्हें सुकून मिल रहा है। वीडियो के साथ शिल्पा ने यह भी बताया है कि उन्हें तैरना नहीं आता है लेकिन पानी में उन्हें बहुत अच्छा लगा।

Aap Ki Adalat: कहां से आया 'कुली नंबर वन' का किरदार, गोविंदा ने दिया ये जवाब

 शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट एक मैसेज भी शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखे मैसेज में शिल्पा ने लिखा है- "आज बहुत ही अद्भुत एहसास हुआ। ईमानदारी से बताऊं तो मुझे तैरना नहीं आता है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोशिश नहीं की लेकिन सब बेकार रहा। लेकिन आज मुझे पानी में ऐसा लगा जैसे मैं किसी मां की कोख में मौजूद बच्ची हूं। मेरे चेहरे की मुस्कुराहट इस खुशी को बयान कर सकती है। पहली बार बिना डरे मैंने इसका लुत्फ उठाया।

First Look: बच्चन पांडे बनकर आमिर खान को टक्कर देंगे अक्षय कुमार, देखिए धांसू लुक

यहां आप वीडियो देख सकते हैं-

इस वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं जहां वो छुट्टी का आनंद ले रही हैं।

इसके अलावा वो फिटनेस की तस्वीरें और जिम, योगा की तस्वीरें भी अपने फैन्स को शेयर करते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने कई बॉलीवुड फिल्मों से लोगों का दिल जीता अब वो एक बार फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज भी दिखाई दी थीं। शिल्पा के साथ इस शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्ममेकर अनुराग बसु भी दिखे थे।

Arjun Patiala Movie Review: दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन ने जीता दिल, लेकिन फिल्म में रह गई ये कमी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन