हेल्थ डेस्क: कई ऐसे लोग होते है जो कि कम समय में अपना वजन कम करना चाहते है। जिसके कारण अपनी ऐसी डाइट शुरु कर देते है। जिसका शायद ही कोई रिजल्ट निकलता है। अगर आप जल्दी से अपना वजन कम करना चाहते है या फिर कुछ दिनों में आप शादी करने वाले है और आप चाहते है कि आपका वजन तेजी से कम हो, तो बस 3 दिन आप पाइनएप्पल को अपनी डाइट में शामिल करें। फिर देखें कैसे नेचुरल तरीके से आपका वजन कम होता है। जानिए कैसे करें इसका सेवन।
Related Stories
अनानास(Pineapple) उन फूट्स में आता है। जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फोलिक एसिड के साथ-साथ कई मिनरल्स जैसे कि पौटेशियम, मैग्नीशियम और आयोडीन पाया जाता है। जो कि वजन कम करने में काफी मदद करता है। (फ्रीजर नींबू दिलाएं कई जानलेवा बीमारियों से निजात, डायबिटीज, ट्यूमर और कैंसर जैसी बीमारियों रहेगी कोसों दूर )
ऐसे करें 3 दिन में 5 किलो वजन कम
इस डाइट से आप पक्का 3 दिनों में 5 किलो वजन कम कर सकते है। इस स्टेप को फॉलो कर आप खुद रिजल्ट देखकर चौक जाएंगे। इस डाइट को 5 दिन से ज्यादा फॉलो न करें। क्योंकि आपकी बॉडी को दूसरे न्यूट्रियंस, प्रोटीन और मिनरल्स चाहिए होगा। जो कि केवल अनाननास नहीं दे सकता है। (प्रेग्नेंसी के समय पीठ के बल सोना हो सकता है खतरनाक, जानें सोने की कौन सी है बेस्ट पोजीशन )
Pineapple

डाइट प्लान
पहला दिन
ब्रेकफास्ट
2 कूकी या फिर मल्टीग्रेन टोस्ट और 2 स्लाइस अनानास
लंच
उबली हुई ब्रोकली, थोड़ा सा चिकन इसके साथ ही 2 स्लाइस अनानास
डिनर
Lettuce, चिकन ब्रेस्ट और 2 स्लाइस अनानास
दूसरा दिन
ब्रेकफास्ट
घर का बना हुआ दही, 2 मल्टीग्रेन टोस्ट और 2 स्लाइस अनानास
लंच
2 स्लाइस अनानास और 200 ग्राम सालमन(मछली)
डिनर
2 स्लाइस पाइनएप्पल और Lettuce
तीसरा दिन
ब्रेकफास्ट
2 स्लाइस अनानास,एक कप कॉफी और 2 कुकीज
लंच
उबली हुई सब्जियां, चिकन ब्रेस्ट और 2 स्लाइस अनानास
डिनर
2 स्लाइस अनानास के साथ वेजीटेबल क्रीम
आप अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल, नमक और विनेगर भी शामिल कर सकते है।
नोट: इस पाइनएप्पल डाइट को शुरु करन से पहले एक बार किसी न्यूट्रियंस से जरुर बात कर लें। जिससे आपको किसी भी तरह की समस्या न हो।