1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शेविंग रेजर आपको दे सकता है ये जानलेवा रोग, ऐसे बरतें सावधानी

शेविंग रेजर आपको दे सकता है ये जानलेवा रोग, ऐसे बरतें सावधानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 30, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 01:54 pm IST

अगर आपने गलत रेजर का इस्तेमाल किया तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकती है। जो कि आपकी स्किन में इंफेक्शन के साथ-साथ गंभीर रोग दे सकता है। यहां तक की आपकी जान भी जा सकती है।

Skin- India TV Hindi
Skin

हेल्थ डेस्क: क्लीन शेव चेहरा रखने के लिए हमें कितनी मेहनत करनी पड़ती है। चेहरे के बाल हटाने के लिए हम रेजर का इस्तेमाल करते है। इसके अलावा शरीर के अन्य भाग के बाल हटाने के लिए हम हेयर रिमूवर क्रीम या फिर वैक्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन आप ये बात जानते है कि इन केमिकल प्रोडक्ट से ज्यादा अच्छा रेजर होता है लेकिन ऐसा समस्या यह भी है कि आपके सहीं रेजर का इस्तेमाल किया है कि नहीं। अगर आपने गलत रेजर का इस्तेमाल किया तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकती है। जो कि आपकी स्किन में इंफेक्शन के साथ-साथ गंभीर रोग दे सकता है। यहां तक की आपकी जान भी जा सकती है।

स्किन इंफेक्शन

आमतौर पर हम रेजर का इस्तेमाल एक से ज्यादा बार करते है।  लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि इसका इस्तेमाल के बाद इसका ठीक से सफाई न करने से कई सूक्ष्म कीटाणु इसमें पनप जाते है। जिसके कारण आपको यीस्ट या फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा आपको फलिक्यलाइटिस और रिगवार्म इंफेक्‍शन भी हो सकता है। इसलिए हमेशा ठीक से साफ करके ही रेजर का इस्तेमाल करें और फिर ठीक से सुखाएं। (चाहते हैं 'बियर्ड स्टाइल' तो कम दाढ़ी वाले लड़के भी इस तरह पाएं घनी और लंबी दाढ़ी)

फॉलिक्युलाइटिस
अगर आप किसी दूसरे का इस्तेमाल किया हुआ रेजर यूज करते है तो आपको फॉलिक्युलाइटिस बीमारी हो सकती है। जो कि बालों की जड़ो की एक खतरनाक बीमारी है। इसके कारण स्किन में रैशेज हो सकती है। जिनमें मवाद भी पड़ सकता है। इसलिए ध्यान देकर ही शेविंग करे। (लड़के अपनाएं ये घरेलू उपाय और कुछ ही दिनों में पाएं सांवलेपन से हमेशा के लिए निजात )

हेपेटाइटिस
अगर एक रेजर से एक से ज्यादा लोग शेविंग करते है तो आपको हेपेटाइटिस रोग हो सकता है। इसलिए अगर एक ही रेजर का इस्तेमाल करना है तो पहले उसे गर्म पानी में धो लें। जिससे कि उसके बैक्टिरिया या वायरस मर जाएं। कोशिश करें कि रेजर किसी से भी शेयर न करें। खासतौर पर हेपेटाइटिस के मरीजों को इससे रेजर या ब्लेड में लगा खून आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

एमएसआरए
यह एक गंभीर स्किन इंफेक्शन की बीमारी है। इस बीमारी में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसका मुख्य कारण एक से ज्यादा लोगों के बीच रेजर शेयर करना था। इस रोग में सेकिन में सूजन आ जाती है। इसके साथ ही स्किन लाल हो जाती है। एमएसआरए के कारण बुखार तो कई बार इंफेक्शन वाली जगह में पानी भरने की समस्या हो जाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल