1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पानी में भीगे हुए मूंगफली के दाने खाने के ये फायदे नहीं जानते होगें आप

रोजाना पानी में भीगे हुए मूंगफली के दाने खाने के ये फायदे नहीं जानते होगें आप

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Mar 13, 2018 03:54 pm IST,  Updated : Mar 13, 2018 03:54 pm IST

मूंगफली के दानों को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बॉडी में पूरी तरह अब्जॉर्ब हो जाते हैं। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए इसके फायदों के बारें में...

soaked peanuts- India TV Hindi
soaked peanuts

हेल्थ डेस्क: सर्दियों में हर किसी को मूंगफली खाना पसंद होता है, लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि रोजाना भीगी हुए मूंगफली के दाने खाने के कितने फायदे है। अक्सर लोग बादाम को भिगोकर खाते है, लेकिन इसे खाने के और भी बेहतरीन फायदे है।

मूंगफली के दानों को  भिगोकर खाने से इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बॉडी में पूरी तरह अब्जॉर्ब हो जाते हैं। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

डॉक्टरों के अनुसार मूंगफली में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो कि आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। इसके साथ ही शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। जानिए इसे खाने के फायदों के बारें में...

डायबिटीज को करें कंट्रोल

अगर आप रोजाना भीगे हुए मूंगफली के दाने खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल होगा। इसके साथ अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ये आपके लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए रात को मूंगफली के दाने भिगोकर रख दें।  फाइबर से भरपूर मूंगफली का सुबह सेवन करें।

एसिडिटी से दिलाएं निजात
इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम जैसे गुण पाएं जाते है। जिसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी से निजात मिलने के साथ-साथ कमर दर्द और जोड़ो के दर्द से भी निजात मिलेगा।

आंखो की रोशनी
यह आंखो की रोशनी बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन्स आंखो की रोशनी तेज करने के साथ-साथ याददाश्त को भी बढाता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल