1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 04:41 pm IST

किशमिश खाने के तो बहुत सारे फायदे जानते होंगे आप, लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि किशमिश का पानी भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हैरान हो रहे हैं न आप, पर यह एक दम सच है।

किशमिश- India TV Hindi
किशमिश

हेल्थ डेस्क: किशमिश खाने के तो बहुत सारे फायदे जानते होंगे आप, लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि किशमिश का पानी भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हैरान हो रहे हैं न आप, पर यह एक दम सच है। किशमिश को अगर पानी में डालकर 20 मिनट तक उबाला जाए और इसे रातभर रखने के बाद सुबह पिया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं।

आइए जानते हैं किशमिश के पानी से होने वाले फायदो के बारे में...

रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी को पीने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से छुटकारा मिलता है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए किशमिश का पानी बहुत लाभदायक है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।

किशमिश का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रखता है। साथ ही यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है। त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने के लिए भी किशमिश का पानी बहुत मददगार साबित होता है।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल