1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बॉडी बनाने में करते हैं स्टेरॉइड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान

बॉडी बनाने में करते हैं स्टेरॉइड का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Mar 10, 2016 03:11 pm IST

इसी गलत आदतों के कारण वह छोटी उम्र से ही बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। उन सप्लीमेंट से शुरुआती दौर में तो शरीर अच्छा खासा हो जाता है जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित को करते है, लेकिन कुछ समय बाद इसके साइड इफेक्ट शुरु हो जाते है

steroids can cause you infertility
steroids can cause you infertility

इनका सेवन दिन में दो बार किया जाता है। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक है। इन सबमें एनाबॉलिक स्टेरॉइड सबसे आम है। इसका अधिक सेवन करने से पुरुष नपुंसक भी हो सकते है।

एनाबॉलिक स्टेरॉइड एक ऐसी सप्लीमेंट्स होती है जो एक तरह के हार्मोन होते है जो व्यक्ति के अंडकोष में टेस्टोस्टेरॉन का निर्माण करते हैं। एनाबॉलिक स्टेरॉइड शरीर की मसल्स सेल के अधिक मात्रा में प्रोटीन उत्पादित करने में सहायक होता है, जिसके कारण मसल्स के आकार में वृद्धि होती है और शरीर की ताकत भी बढती है। लेकिन इनका असर जल्द ही दिखने लगता है।

इनका सेवन करने से कुछ ही समय में आपकी मसल्स में फुलाव आ जाता है। साथ ही इसका लगातार सेवन करने से पुरुष के मेल हार्मोंस और प्रजनन क्षमता में उल्टा प्रभाव डालता है, जिसके कारण व्यक्ति नपुंसक भी हो सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल