1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सोते समय रखते हैं तकिया तो ध्यान रखें ये बातें

सोते समय रखते हैं तकिया तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2016 07:50 am IST,  Updated : May 25, 2016 07:51 am IST

सोते समय सांसों के सही आवागमन के लिए हमारी गर्दन अपने आप ही थोड़ा खिंच जाती है जिससे हवा आसानी से पास होती रहती है। जबकि अगर आपने गलत रूप से तकिया लगाया हुआ है जो कि आपके गर्दन को सही रूप से सपोर्ट नहीं दे रहा है तो इससे आपको खर्राटे आने की समस्याएं..

pillow
pillow

ध्यान रखें तकिए का फैब्रिक
तकिया खरीदते समय इस बात का जरुर ध्यान रखें कि वह किसी फैब्रिक की बनी हुई है। हमेशा सिंथेटिक या नायलॉन की बजाय कॉटन से बनी हुई तकियों का ज्यादा इस्तेमाल करें। कई लोग ऐसे होते है कि तकियों से भी एलर्जी की शिकायतें सुनने में आयी हैं। अगर आप भी उनमें से एक है तो कॉटन की बजाय वह फाइबर के तकियों का इस्तेमाल करें।

तकिए की कठोरता
हमेशा ऐसा तकिया खरीदे जो न ज्यादा मुलायम हो न ही ज्यादा कठोर हो बल्कि इनके बीच का हो। अगर आपने बहुत ज्यादा मुलायम तकिए लिया तो आपका सिर झुक सकता है जिससे गर्दन पर दवाब बढ़ जाता है और सोकर उठने पर आपको गर्दन में तेज दर्द भी हो सकता है। इसी तरह अगर ज्यादा कठोर तकिए का यूज किया तो आपके पर दवाब बढ़ जाता है। इसीलिए तकिए को खरीदते समय उसकी कठोरता का खास ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े कैसे करें तकिए का चुनाव

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल