1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सोते समय रखते हैं तकिया तो ध्यान रखें ये बातें

सोते समय रखते हैं तकिया तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2016 07:50 am IST,  Updated : May 25, 2016 07:51 am IST

सोते समय सांसों के सही आवागमन के लिए हमारी गर्दन अपने आप ही थोड़ा खिंच जाती है जिससे हवा आसानी से पास होती रहती है। जबकि अगर आपने गलत रूप से तकिया लगाया हुआ है जो कि आपके गर्दन को सही रूप से सपोर्ट नहीं दे रहा है तो इससे आपको खर्राटे आने की समस्याएं..

sleeping- India TV Hindi
sleeping

हेल्थ डेस्क: अधिकांश लोग सोते समय तकिया का यूज करते है। कई लोग तो ऐसे होते है कि उन्हें तकिया के बिना नींद नहीं आती है। लेकिन यह उनकी व्यक्तिगत पंसद पर निर्भर करता है।

ये भी पढ़े-

हर कोई अपने तरीके से तकिया रखना पसंद करता है। लेकिन आप जानते है कि आपके द्वारा रखी गई तकिया आपकी हेल्थ में भी प्रभाव डालती है। हमारे अनुसार रखी गई तकिया की दिशा, अवस्था, लंबाई और चौडाई इस बात पर निर्भर करती है। सबसे अधिक प्रभाव हमारी गर्दन पर पडता है। जानिए हमारे लिए ये कितना जरुरी है साथ ही यह किस तरह होनी चाहिए।

सोते समय सांसों के सही आवागमन के लिए हमारी गर्दन अपने आप ही थोड़ा खिंच जाती है जिससे हवा आसानी से पास होती रहती है। जबकि अगर आपने गलत रूप से तकिया लगाया हुआ है जो कि आपके गर्दन को सही रूप से सपोर्ट नहीं दे रहा है तो इससे आपको खर्राटे आने की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि आप अपने लिए सही तकिया चुनें।

तकिए को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि तकिया न ज्यादा मुलायम हो न ही ज्यादा कठोर, न ज्यादा मोटा हो ना ही ज्यादा पतला बल्कि वह एकदम सही साइज़ का होना चाहिए। अगर आप भी स्लीप एपनिया या खर्राटे जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए बाज़ार से एंटी-स्नोरिंग तकिए को खरीदें। जानिए किस तरह की तकिए का चुनाव करना चाहिए। जिससे आपको सेहत संबंधी कोई भी समस्या न हो।

अगली स्लाइड में पढ़े कैसे करें तकिए का चुनाव

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल