1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Health Tips: खाली पेट सोना हो सकता है खतरनाक, जानें इसकी पीछे की वजह

Health Tips: खाली पेट सोना हो सकता है खतरनाक, जानें इसकी पीछे की वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2019 05:06 pm IST,  Updated : May 18, 2019 05:06 pm IST

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपको बता दें कि खाली पेट सोने या खाली पानी पानी पीने के लिए अक्सर मना किया जाता है। लेकिन आपको इसके पीछे का कारण जानकर हैरानी होगी।

हेल्थ टिप्स- India TV Hindi
हेल्थ टिप्स

नई दिल्ली: अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपको बता दें कि खाली पेट सोने या खाली पानी पानी पीने के लिए अक्सर मना किया जाता है। लेकिन आपको इसके पीछे का कारण जानकर हैरानी होगी। आधुनिक जीवन में लोग अपने काम के अलावा किसी और बात का ध्यान रखना भूल ही जाते हैं। काम के प्रेशर और थकान भरे दिन के बाद हम में से अधिकतर लोग रात के समय बिना खाए ही सो जाते हैं। वहीं कुछ लोग मोटापे के डर से रात में खाना नहीं खाते हैं। लेकिन बिना कुछ खाए सोने की आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, खाली पेट सोने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं खाली पेट सोने से शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचता है।

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। हेल्थ सोर्स के मुताबिक जो पुरुष रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

जिन लोगों को रात का खाना खाए बिना ही सोने की आदत होती है, उनके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर का इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। इसके अलावा खाली पेट सोने से कोलेस्ट्रोल और थायरॉयड लेवल भी बिगड़ता है। यह आदत कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

 
खाली पेट सोने से देर रात भूख की वजह से पेट दर्द हो सकता है, जिससे आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है। इसलिए अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं तो बिना आहार लिए ना सोएं।
 
मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट सोने से वजन जल्दी कम होता है। आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बिना खाए सोना सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी बढ़ाता है।

ये भी पढे़ं:

Cannes 2019 Day 2: कंगना रनौत का प्रिंसेस लुक, दीपिका पादुकोण ग्रीन आउटफिट में ऐसी आईं नज़र

शिल्पा शेट्टी ने मालपुआ और रबड़ी खाकर एंजॉय किया Cheat day meal, देखें वीडियो

Cannes 2019: डीप नेक गाउन के बाद हिना खान ने अपनाया ये Stunning लुक, यूजर्स बोले- तबाही मचा रही हैं...

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल