1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लगातार चश्मे पहनने की वजह से नाक पर पड़ गए हैं निशान तो करें इस टिप्स को फॉलो

लगातार चश्मे पहनने की वजह से नाक पर पड़ गए हैं निशान तो करें इस टिप्स को फॉलो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 15, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 05:28 pm IST

चश्मा पहनने की वजह से अगर आपकी नाक के पास भी निशान पड़ गए हैं। जिसकी वजह से चेहरा काफी भद्दा लगता है तो टेंशन छोड़ इस आसान नुस्खों की मदद लें।

eye shadow- India TV Hindi
eye shadow

हेल्थ डेस्क: जो लोग लगातार चश्मा पहनते हैं उनके नाक पर निशान पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरा खराब लगने लगता है। और सबसे खास बात यह है कि आप कितना भी मेकअप लगाइ इसका दाग चेहरे से जाता नहीं है। आज आपको बताते हैं इसको गायब करने का आसान टिप्स। टेंशन छोड़ इस आसान नुस्खों की मदद लें। ये नुस्खें चंद दिनों में ही आपके चेहरे से सारे दाग गायब कर देगें। 

orange
orange

संतरा

संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर उन्हें पीस लें। संतरे के छिलकों के इस एक चम्मच पाउडर में आधा चम्मच दूध मिलाकर अपनी नाक पर लगा लें। सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें। 

lemon
lemon

नींबू 
एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच पानी मिलाकर रूई की मदद से चश्मे से पड़े निशान पर लगाएं। इस रस को 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दाग साफ हो जाएंगे।  

cucumber
cucumber

खीरा
खीरा चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने का एक रामबाण इलाज है। नाक से चश्मे के निशान हटाने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए रोज खीरे के टुकड़े को नाक पर जहां निशान हो रगड़ें। ऐसा करने से जल्द ही सारे निशान साफ हो जाएंगे।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल