1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा से पाना है निजात. तो अपनाएं ये कमाल का तरीका

मोटापा से पाना है निजात. तो अपनाएं ये कमाल का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2016 08:36 am IST,  Updated : Jul 16, 2016 08:38 am IST

हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पडेगी। साथ ही आपका वजन आसानी से घट जाएगा। बस इस उपाय को अपनी आदत में डाले और कुछ ही समय बाद मोटापा से छुटकारा पाएं। जानिए इस उपाय के बारें में।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

लंदन:  आज के समय में हर कोई स्लिम फिट होना चाहता है। इसके लिए वह क्या नहीं करता हैं। अपनी डाइटिंग में पूरा ध्यान इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय जिम में एक्सरसाइज कर पसीना बहाना। जिससे कि आपकी कैलोरी बर्न हो। और आप मोटापा से निजात पा सके।

ये भी पढ़े-

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापा की समस्या से ग्रसित है। इसके लिए वह घरेलू और यहा तक की दवाएं भी लेता है, लेकिन दवाएं लेने से साइट इफेक्ट होता है। जो कि आपको और वजन बढा सकता है।

हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पडेगी। साथ ही आपका वजन आसानी से घट जाएगा। बस इस उपाय को अपनी आदत में डाले और कुछ ही समय बाद मोटापा से छुटकारा पाएं। जानिए इस उपाय के बारें में। 

यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन एक नए शोध के मुताबिक खाने के दौरान पानी पीने से आपका वजन कम हो सकता है। क्योंकि खाने के दौरान पानी पीकर पेट भरने से पेट मस्तिष्क को खाना बंद करने का संकेत भेजता है। निष्कर्ष के मुताबिक, खाने के दौरान मस्तिष्क पेट से मिले संकेतों को ग्रहण करता है।

ज्यादा पानी पीने से पेट भर जाता है, परिणामस्वरूप मस्तिष्क को यह संकेत जाता है कि यह भर चुका है, इसलिए अब खाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद खाने के साथ और पानी पीने से पेट में तनाव उत्पन्न होता है, जिससे खाने का मन नहीं करता, क्योंकि मस्तिष्क न खाने के लिए प्रेरित करता है। इसका मतलब है कि खाने के साथ ज्यादा मात्रा में पानी पीना ही वह वजह है, जो व्यक्ति के वजन को नियंत्रित करता है।

नीदरलैंड के वागेनिजेन यूनिवर्सिटी के मुख्य लेखक गुइडो कैंप्स ने कहा, "शोध के दौरान प्रतिभागियों की एमआरआई से यह निष्कर्ष निकाला गया।"निष्कर्ष को पुर्तगाल में सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ इन्वेस्टिगेटिव विहेवियर की सालाना बैठक के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल