1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेजी से करना है वजन कम, तो रोज सुबह करें इन हेल्दी ड्रिंक में से किसी एक का सेवन

तेजी से करना है वजन कम, तो रोज सुबह करें इन हेल्दी ड्रिंक में से किसी एक का सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 06:04 pm IST

अगर आप भी मोटापा से परेशान है तो हम आपको ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारें में बता रहे हैं। जिनसे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। इन ड्रिक्स का सेवन रोजाना सुबह के समय करें। इससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। जानिए इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारें में।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अपने मोटापा से परेशान हैं। मोटापा से आपकी पर्सनैलिटी ही नहीं बिगडती, बल्कि सेहत संबंधी कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। जैसे कि ब्लड प्रेशर, पेट संबंधी समस्या, डायबिटीज आदि। इन सभी से बचाव तभी हो सकता है। जब आप बिल्कुल से फिट हो। इसके लिए आपको अपना वजन को कंट्रोल करना होगा।

ये भी पढ़े-

वजन कम करने के लिए आप क्या नहीं करते हैं। जैसे कि अधिक समय तक जिम में पसीना बहाना, डाइटिंग करना आदि। लेकिन कभी-कभी इनसे भी आपको उतना लाभ नहीं मिलता है। जितना आप चाहते हैं।

अगर आप भी मोटापा से परेशान है तो हम आपको ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारें में बता रहे हैं। जिनसे आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। इन ड्रिक्स का सेवन रोजाना सुबह के समय करें। इससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। जानिए इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारें में।

आप रोजाना सुबह के समय हेल्दी ड्रिंक्स जैसे कि लौकी का जूस. द्रुव ग्रास का जूस, कॉफी लेमन मिक्स, गुनगुना पानी नींबू और शहद के साथ आदि का सेवन करें जानिए इन्हें बनाने की विधि के बारें में।

लौकी का जूस

इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती हैं। जिसका रोजाना सुबह सेवन करने से आपका पेट भरा-भरा रहेगा। जिसके कारण आप ज्यादा खा नहीं पाएंगे। जिससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा। इसे बनाने के लिए लौकी को छिलकर मिक्सर में डालकर जूस निकाल लें और इसे एक गिलास में डालकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक डाल सकते हैं।  

अगली स्लाइड में हेल्दी ड्रिंक के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल