1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. निकली तोंद करनी है अंदर, तो इस मौसम में करें ये उपाय

निकली तोंद करनी है अंदर, तो इस मौसम में करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2016 10:03 am IST,  Updated : Mar 29, 2016 04:02 pm IST

गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में आप आसानी से अपना वजन घटा सकते है। जिसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पडेगी। इसलिए बस आपको अपने दिनचर्या के खान-पान में थोड़ा बदलाव करना होगा। अपने डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी होगी जानिए।

tips for weight loss in summer season
tips for weight loss in summer season

दही
गर्मियों के मौसम में दही खाना सेहत के लिए वरदान के बराबर है। इसका सेवन करने से आपको अधिक मात्रा में पोषण मिलेगा। जिससे आपकी हेल्थ हमेशा फिट रहेगी। साथ ही शरीर में गर्मी बढ़ने से भी रोकेगा और आपका वजन भी घटाएगा। इसके साथ ही यह देर तक आपका पेट भरा रखेगा जिससे आप अधिक मात्रा में खाना खाने से बचेगे।

ज्यादा से ज्यादा पैदल चले
खास तौर से गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना आपका वजन तेजी से कम कर सकता है। क्योंकि इन दिनों में शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है, और फैट कम होता है। इसके साथ-साथ आप व्यायाम को भी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। जिससे आप आसानी से अपना वजन कम करते है।

लौकी
गर्मियों के मौसम में लौकी का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बल्कि सब्जियों में एक मानी जाती है। साथ ही यह आसानी से पच जाती है। इसलिए इसका सेवन करना आपके वजन को कम करने में काफी सहायक हो सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल