1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. निकली तोंद करनी है अंदर, तो इस मौसम में करें ये उपाय

निकली तोंद करनी है अंदर, तो इस मौसम में करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2016 10:03 am IST,  Updated : Mar 29, 2016 04:02 pm IST

गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में आप आसानी से अपना वजन घटा सकते है। जिसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पडेगी। इसलिए बस आपको अपने दिनचर्या के खान-पान में थोड़ा बदलाव करना होगा। अपने डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी होगी जानिए।

tips for weight loss in summer season
tips for weight loss in summer season

छाछ

छाछ पौष्टिक पेय है जिसे पीनें से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियां कोसों दूर रहेगी। छाछ में फैट और कैलोरी कम होती है जिससे मोटापा, पाचन क्रिया और डीहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से बचाव होता है। गर्मियों के लिये तो छाछ अमृत के समान होती है। अगर आप अपने खान-पान में रोज़ एक गिलास मट्ठा शामिल कर लें तो यह आपका मोटापा कम करने में काफी मदद करेगा। क्योंकि छाछ में लो कैलोरी और फैट भी कम होता है।

नींबू
गर्मियों में नींबू पानी का सेवन खूब किया जाता है। यह आपके शरीर में अधिक मात्रा में ऊर्जा देने के साथ-साथ तरलता बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप चाहते है कि आपका वजन आसानी से कम हो जाए तो इसका सेवन करना शुरु कर दें। यह आपके मोटापे को कम करने में काफी फायदेमंद है।

अगली स्लाइड में पढ़े चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल