1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ये 5 योगासन और पाएं स्ट्रांग मसल्स

ये 5 योगासन और पाएं स्ट्रांग मसल्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 08:21 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपके मसल्स स्ट्रांग हो तो आप योग की मदद से भी ऐसा कर सकते है। बस इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इन योगासनों से आपके मसल्स तो मजबूत होगे ही साथ में कई समस्याओं से भी निजात मिल जाएगा। जानिए इन योगासनों के बारें में।

बकासन
बकासन

बकासन
इस आसन से कूल्हा, जांघ और पैर की मांसपेशियां शेप में आती हैं। साथ ही आपकी शक्ति और संतुलन की क्षमता बढ़ती है। शुरुआत में इस आसन को करते समय दोनों हाथों की हथेलियों को जमीन पर कुछ इस तरह स्थिर करें कि आपकी अंगुलियां पीछे की ओर तथा अंगुठें आगे की ओर हो।

इसके बाद घुटनों को कोहनिययों को ऊपर भुजाओं पर ले जाएं। इसके बाद सांस अंदर की ओर लेकर शरीर के भार को हथेलियों पर संभालते हुए धीरे-धीरे पैरों को जमीन से ऊपर उठाने का प्रयास कीजिए। अभ्यास होने पर बगुले जैसी स्थिति हो जायेगी। इसके बाद धीमें से अपने पंजों को जमीन में टिकाएं और आराम से बैठ जाए।

इस बात का ध्यान रखें कि इस आसन को जबरदस्ती करने का प्रयास न करें। जब भी यह आसन करें तो नरम-मुलायम गद्दे पर ही करें। जिन्हें हाथों में कोई गंभीर शिकायत हो तो वह यह आसक कतई न करें।  

अगली स्लाइड में पढ़े और योगासनों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल