1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ये 5 योगासन और पाएं स्ट्रांग मसल्स

ये 5 योगासन और पाएं स्ट्रांग मसल्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2016 07:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 08:21 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपके मसल्स स्ट्रांग हो तो आप योग की मदद से भी ऐसा कर सकते है। बस इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इन योगासनों से आपके मसल्स तो मजबूत होगे ही साथ में कई समस्याओं से भी निजात मिल जाएगा। जानिए इन योगासनों के बारें में।

शीर्षासन- India TV Hindi
शीर्षासन

हेल्थ डेस्क: आज कि व्यस्त ज़िन्दगी में हम अपने ही ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं। और अगर चाहें भी तो सही जानकारी की कमी की वजह से अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। आज कल टीवी पर तरह तरह के विज्ञापन आते हैं जो आपको अपनी मांसपेशियों को मज़बूत बनाने की दवाई बेच रहे हैं। फिर चाहे वह दवाई कैसी भी क्यों ना हों।

ये भी पढ़े-

आज के युवाओं के बीच मसल्स बनाने का चलन बहुत जोरो से चल रहा हैं। इसके लिए युवा घंटो जिम में एक्सरसाइज करके या फिर ठीक ढंग की डाइटिंग करके मसल्स बनाने की कोशिश करते है। लेकिन अगर आपने बीच में इसे छोड़ दिया तो यह फिर पहले की तरह की मसल्स बेकार हो जाती है।

अगर आप चाहते है कि आपके मसल्स स्ट्रांग हो तो आप योग की मदद से भी ऐसा कर सकते है। बस इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। इन योगासनों से आपके मसल्स तो मजबूत होगे ही साथ में कई समस्याओं से भी निजात मिल जाएगा। जानिए इन योगासनों के बारें में।

शीर्षासन

इस आसन को करने से आपकी मसल्स तो मजबूत होगी ही साथ ही आपका कोर और बैक को भी टोन मिलता है। इस आसन को करने से सबसे पहले समतल स्‍थान पर वज्रासन की अवस्‍था में बैठ जाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ लें। अब सिर को दोनों हथेलियों के मध्य धीरे-धीरे रखें। सांस सामान्य रखें। सिर को जमीन पर टिकाने के बाद धीरे-धीरे शरीर का पूरा वजन सिर छोड़ते हुए शरीर को ऊपर की उठाना शुरू करें। शरीर का भार सिर पर लें। शरीर को सीधा कर लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और योगासनों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल