1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन और पाएं ये 10 फायदे

रोजाना करें सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन और पाएं ये 10 फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 06:56 pm IST

दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदमेंद हैं, लेकिन रात के समय इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्य़ा और बढ़ सकती है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा एक कटोरी यानी कि कम से कम 200 ग्राम से ज्यादा न खाएं। जानिए फायदें।

curd- India TV Hindi
curd

हेल्थ डेस्क:  दही भारतीय भोजन का अहम हिस्‍सा माना जाता है। इसमें तमाम ऐसे पोषक तत्‍व होते हैं, जो किसी के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मददगार होते है। यह सेहत और सूरत दोनों संवारने में काफी मददगार होता है।

ये भी पढ़े-

दही का इस्तेमाल हर घर में होता है। चाहे नाश्ते में पराठे के साथ हो या दोपहर में छाछ बनाकर, भारतीय खाने में दही बहुत लोकप्रिय है। दही का हल्का खट्टा स्वाद और स्मूद टैक्टचर इसे सबका पसंदीदा बना देता है। दही सिर्फ आपके खाने का ही टेस्ट नहीं बढ़ाता बल्कि आपकी सेहत को भी बहुत से फायदे पहुंचाता है।

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है, क्‍योंकि दूध में मिलने वाला फैट और चिकनाई शरीर को एक उम्र के बाद नुकसान पहुंचाता है, लेकिन दही से मिलने वाला फास्फोरस और विटामिन डी शरीर के लिए लाभकारी होता है।

दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। जानिए दही खाने से शरीर को क्या फायदा होता है। दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं, लेकिन रात के समय इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्य़ा और बढ़ सकती है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा एक कटोरी यानी कि कम से कम 200 ग्राम से ज्यादा न खाएं।

जानिए रोजाना दही का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हैं।

पाचन किया करें ठीक

दही में कई तरह के पोषक तत्व  मौजूद होता जो आपकी पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व आपके भोजन को पचाने में सहायता करते हैं। यदि आपने गर्म मसालों का सेवन किया हैं तो दही खाने सें आपकी मसालों की गर्माहट को कम कर देगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल