1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन और पाएं ये 10 फायदे

रोजाना करें सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन और पाएं ये 10 फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 06:56 pm IST

दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदमेंद हैं, लेकिन रात के समय इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्य़ा और बढ़ सकती है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा एक कटोरी यानी कि कम से कम 200 ग्राम से ज्यादा न खाएं। जानिए फायदें।

diabetes
diabetes

इम्यूनिटी बढ़ाए
दही में अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो शरीर में मौजूद बुरे बैक्टीरिया से लड़कर आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। महिलाओं में वैजाइनल यीस्ट इंफेक्शन को रोकने के लिए भी ये काफी फायदेंमंद है।

टाइप 2 डायबिटीज को करें कंट्रोल
एक रिसर्च के अनुसार दही के नियमित सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और सैचुरेटेड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज टाइप 2 से दूर रखने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज से परेशान है तो अपने डाइट में दही को शामिल करें।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
आपके दिल के लिए काफी फायदेंमंद है। इसें खाने से ग्रीवा धमनियां ठीक होती हैं जिससे कि हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हो जाता है और कोलेस्ट्रॉल स्तर भी कम हो जाता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल