1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है अल्सर का खतरा

खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है अल्सर का खतरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2018 07:02 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 07:02 am IST

एक्सपर्ट के अनुसार पोटैशियम और आयरन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन कभी भी इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। नहीं तो इसका कारण आपको एसिडिटी या फिर माइग्रेन का सामना करना पड़ सकता है। जानें किन चीजों का न करें खाली पेट सेवन।

Foods- India TV Hindi
Foods

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर कोई लाइफ में इतना ज्यादा बिजी है कि खानपान में भी जरा सा भी ध्यान नहीं देता है। जिसके कारण कभी भी कोई भी चीज खा लेते है। जो कि आगे चलकर कई समस्याओं का कारण बन जाता है। इसी तरह अगर सुबह के समय ठीक तरह का खाना न खाया जाएं तो कई जानलेवा बीमारी का भी शिकार हो सकते है। जानें ऐसी कौन सी चीजें है जिनका सेवन सुबह के समय करना हो सकता है खतरनाक।

एक्सपर्ट के अनुसार पोटैशियम और आयरन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन कभी भी इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। नहीं तो इसका कारण आपको एसिडिटी या फिर माइग्रेन का सामना करना पड़ सकता है।

चाय या कॉफी

कभी भी खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए। इसके कारण आपको एसिडिटी हो सकती है। क्योंकि चाय में पाई जाने वाली निकोटीन आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।

टमाटर
टमाटर में एसिड बहुत ज्यादा होता है। अगर इसे खाली पेट खाया जाए तो ये बहुत नुकसानदायक होगा। इससे पेट में पथरी के साथ गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

केला
आमतौर पर केला को सुपरफूड माना जाता है। लेकिन इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। यह शरीर के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। क्योंक् इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। जो कि आपके खुन को असंतुलित कर सकता है।

मसालेदार खाना
आमतौर पर आज के समय में मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। अगर आप इसके बिना नहीं रह सकते है तो खाली पेट ज्यादा तीखी और मसालेदार चीजों का सेवन न करें।  जिसके कारण आपको पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करेगा। जो कि एसिडिटी और आगे चलकर अल्सर का कारण बन सकता है।

दही या फिर खट्टे फल
कभी भी सुबह के समय दही या फिर खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला केमिकल आपको एसिडिटी दे सकता है। जिसके कारण आगे चलकर आपको अल्सर भी हो सकता है।

हैपी बर्थडे: अनिल कपूर की 'एवरग्रीन फिटनेस' के पीछे ये है राज़, 62 साल की उम्र में फॉलो करते हैं ये वर्कआउट प्लान

सर्दियों में सोरायसिस हो सकता है खतरनाक, ऐसे रखें खुद का ख्याल

सर्दियों में शरीर पर सूजन आ जाती है तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल