हेल्थ डेस्क: आज के समय में मोटापा एक अभिशाप से कम नहीं है। आबादी से ज्यादा लोग इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। चर्बी घटाने के लिए ना जाने कौन-कौन से पापड़ बेलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आसान तरीका है जिसे अपनाकर झट चर्बी घटा सकते हैं। सुबह एक गिलास सादे पानी में हिसाब से सेंधा नमक मिलाए और पिएं। जानिए क्या है इसके फायदे?
Related Stories
फायदों की बात करें तो नमक का पानी पीने से पाचन सही रहता है। इस पानी को पीने से खाना जल्दी पच जाता है। साथ ही साथ लिवर और आंतों को भी सही काम करने में मदद मिलती है। नमक के पानी में खनिज की मात्रा ज्यादा होने से यह एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। शरीर से खतरनाक बैक्टीरिया खत्म करता है और बॉडी डिटॉक्स करता है।
अगर नींद की समस्या से परेशान हैं तो रोज सुबह नमक वाला पानी पीना चाहिए। नमक एड्रलाईन और कोर्टिसोल को कम कर देता है जिससे रात को अच्छी नींद आती है।
काले नमक का पानी पीने से ना सिर्फ सेहत बल्कि चेहरे से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। ये चेहरे से मुंहासे और झुर्रियों को कम करता है।यह पाचन को दुरुस्त करके शरीर की कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाता है, जिससे मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये शरीर की सभी कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाता है साथ ही चर्बी को कम करने में मदद करता है।