1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पीएंगे नारियल पानी देखते-देखते 10 किलो वजन हो जाएंगे कम, आप भी करें जल्द ट्राई

रोजाना पीएंगे नारियल पानी देखते-देखते 10 किलो वजन हो जाएंगे कम, आप भी करें जल्द ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 05:49 pm IST

अपने काम को लेकर दौड़भाग वाली लाइफस्टाइल में लोग अपने खाने का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं जिस तरीके से रखना चाहिए। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप देखते-देखते अपना वजन भी कंट्रोल कर लेंगे।

fat lose- India TV Hindi
fat lose

हेल्थ डेस्क: अपने काम को लेकर दौड़भाग वाली लाइफस्टाइल में लोग अपने खाने का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं जिस तरीके से रखना चाहिए। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप देखते-देखते अपना वजन भी कंट्रोल कर लेंगे।

बढ़ता वजन पर्सनैलिटी के साथ-साथ सेहत पर भी बुरा असर डालता हैं। वजन कम करने के लिए लोग व्यायाम, जिम से लेकर डाइट पर कंट्रोल तक करते है लेकिन कुछ लोग तो इतनी मेहनत करने के बावजूद भी अपना वजन कम नहीं कर पाते। यूं तो वजन कम करने के लिए आपने कई तरीके इस्तेमाल किए होंगे लेकिन आज हम आपको कुछ समय में ही वजन कम करना का सबसे आसान तरीका बताएंगे। इससे न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

नारियल पानी से करें वजन कम

वैसे तो गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते है इसका सेवन आपका वजन तेजी से कम करता है। नारियल पानी शरीर में मौजूद विषाक्त तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम होता। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन आपके वजन को कंट्रोल में भी रखता है।

नारियल पानी पीने का सही समय
नारियल पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का है। इसलिए रोजाना खाली पेट नारियल पानी का सेवन जरूर करें। इसके अलावा वर्कआउट के समय या बाद में, दोपहर के खाने में या उससे थोड़ा वक्त बाद और शाम के समय भी नारियल पानी का सेवन करें। इससे आपका वजन तो कंट्रोल होता ही है साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती हैं।

नारियल पानी के फायदे
सुबह रोज नारियल पानी पीने से पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बूस्ट होती है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान तो नारियल पानी आपके लिए बेस्ट आप्शन है। प्रोटीन, खनिज लवणों और कैल्शियम से भरपूर होता है, जोकि वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है।
 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल