1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना पीएंगे नारियल पानी देखते-देखते 10 किलो वजन हो जाएंगे कम, आप भी करें जल्द ट्राई

रोजाना पीएंगे नारियल पानी देखते-देखते 10 किलो वजन हो जाएंगे कम, आप भी करें जल्द ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 05:49 pm IST

अपने काम को लेकर दौड़भाग वाली लाइफस्टाइल में लोग अपने खाने का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं जिस तरीके से रखना चाहिए। लेकिन आज हम आपको ऐसी कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप देखते-देखते अपना वजन भी कंट्रोल कर लेंगे।

coconut
coconut

इससे आपको दिनभर ज्यादा भूख नहीं लगती और आप ओवरइंटिंग से बच जाते हैं, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। नारियल पानी में फैट न के बराबर होता है। अगर आप वजन घटाने को लेकर फिक्रमंद हैं तो सुबह के साथ-साथ वर्कआउट के बाद, दोपहर के खाने में और शाम के समय में भी इसका सेवन करें।

वजन घटाने के साथ-साथ नारियल पानी का सेवन थायरॉएड हॉर्मोन्स को संतुलित रखता है। इसलिए आप भी सुबह नारियल पानी का सेवन जरूर करें। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। ये यूरीनरी ट्रैक को साफ करके किडनी में स्टोन को नहीं पनपने देता है।

इसके अलावा इसका सेवन आपको किडनी प्रॉब्लम से भी बचाता है। गर्मियों में नारियल पानी का सेवन आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसके अलावा त्वचा को पोषण देने के लिए भी नारियल पानी पीना फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल