1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! अगर आप अपना वजन कर रहे है कम, तो यह खबर जरुर पढ़े

सावधान! अगर आप अपना वजन कर रहे है कम, तो यह खबर जरुर पढ़े

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2016 01:22 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 01:22 pm IST

आधुनिक भाग-दौड़ भरी अव्यवस्थित जिंदगी में मोटापा और वजन बढ़ना कई रोगों के एक प्रमुख कारक के तौर पर उभरा है और एक नये अध्ययन की मानें तो अधिक वजन से रक्त विकार का खतरा बढ़ जाता है जो आगे जाकर कैंसर का रूप ले सकता है।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आज का समय बहुत ही मार्डन है। जिसमें हर कोई स्लिम और फिट रहना चाहता है। जिसके लिए वह जिम में वर्कआउट और डाइट में ध्यान देता है, लेकिन अनियमित खानपान से इसमें कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़े-

हर कोई अपना वजन कम करने में लगा हुआ है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि मोटापा कम करने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ये बात एगक अध्ययन में सामने आई।  

आधुनिक भाग-दौड़ भरी अव्यवस्थित जिंदगी में मोटापा और वजन बढ़ना कई रोगों के एक प्रमुख कारक के तौर पर उभरा है और एक नये अध्ययन की मानें तो अधिक वजन से रक्त विकार का खतरा बढ़ जाता है जो आगे जाकर कैंसर का रूप ले सकता है।

यह पहले से ग्यात है कि अधिक वजन या मोटापा से कई तरह के मायलोमा का खतरा बढ़ जाता है। अमूमन 60 वर्ष की आयु के बाद रक्त और अस्थि मज्जा में विकसित होने वाले प्लाज्मा कोशिकाओं के कैंसर को मायलोमा कहते हैं।

रक्त विकार मोनोक्लोनल जैमोपैथी ऑफ अनडिटरमाइंड सिग्निफिकेंस (एमजीयूएस) के बाद कई प्रकार के मायलोमा के विकसित होने का खतरा होता है।

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर सु-हसीन चांग ने बताया, हमारा अध्ययन यह दिखलाता है कि मोटापा को कई तरह के मायलोमा का कारक माना जा सकता है।

चांग ने कहा, एमजीयूएस से पीडि़त मरीज अगर उचित वजन बरकरार रखते हैं तो इससे कई तरह के मायलोमा को रोकने में मदद मिल सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल