1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. World Kideny Day: अगर आपको शरीर में दिखें ये बदलाव, तो समझ लें कि आपकी किडनी हो गई है खराब

World Kideny Day: अगर आपको शरीर में दिखें ये बदलाव, तो समझ लें कि आपकी किडनी हो गई है खराब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Mar 13, 2019 01:33 pm IST

World kidney day 2019 : हम इसे अक्सर इग्नोर कर देते हैं। गुर्दा यानी किडनी जो शरीर के अन्य अंगों की तरह बेहद अहम और नाज़ुक होते हैं, इनके असन्तुलित हो जाने से पूरे शरीर की स्थिति बिगड़ जाती है। जानें विश्व किडनी दिवस में किडनी के बारें में कुछ बातें।

World Kideny Day- India TV Hindi
World Kideny Day

हेल्थ डेस्क: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आजकल किडनी खराब होने की समस्या आम बात हो गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि किडनी खराब होने के बाद हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं लेकिन हम इसे अक्सर इग्नोर कर देते हैं। गुर्दा यानी किडनी जो शरीर के अन्य अंगों की तरह बेहद अहम और नाज़ुक होते हैं, इनके असन्तुलित हो जाने से पूरे शरीर की स्थिति बिगड़ जाती है। जानें विश्व किडनी दिवस में किडनी के बारें में कुछ बातें।

किडनी खुद देगी खतरे का संकेत

किडनी शरीर का मुख्य अंग है जो शरीर से सारे हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। किडनी रक्त को साफ कर सारे विषाक्त पदार्थों को मूत्र के रूप में शरीर से बाहर कर देती है। हर मनुष्य के शरीर में दो किडनी होती है। (World Kidney Day 2019: करें इस हर्ब का सेवन और पाएं किडनी संबंधी हर बीमारी से निजात)

किडनी का महत्व
किसी भी वजह से अगर एक किडनी काम करना बंद कर दे तो दूसरी किडनी पर इंसान जीवित रह सकता है लेकिन एक किडनी के सहारे जिंदगी गुजारना बहुत मुश्किल हो जाता है। (दांतो के दर्द से हैं परेशान तो गुलाब की पंखुड़ी का यूं इस्तेमाल कर चुटकियों में पाए निजात)

किडनी खराब होने के लक्षण

लाइफस्टाइल का किडनी पर असर
हर दिन बदल रही लाइफस्टाइल की वजह से इंसान की जीवनशैली खराब होती जा रही है। वक्त पर खाना नहीं खाना, दवाईयों का ज्यादा इस्तेमाल और पानी की सही मात्रा नहीं लेने जैसी कई चीजें हैं जो किडनी को प्रभावित करती हैं। ऐसे में इसपर भार बढ़ता है और यह काम करना बंद कर देती है।

बार-बार पेशाब आना
रोजाना से हटकर अगर कई बार पेशाब आ रहा है तो ये किडनी में बीमारी की निशानी है। ऐसे हालात में जानने की कोशिश करें कि बार-बार पेशाब आने की वजह क्या किडनी की कोई बीमारी तो नहीं।

पेशाब में जलन होना
मूत्र विसर्जन के वक्त जलन या बेचैनी हो तो समझिए कि या तो यूरिन इन्फेक्शन हुआ है या फिर किडनी में कोई दिक्कत है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पूरे शरीर में सूजन
किडनी खराब होने का सबसे बड़ा लक्षण पूरे शरीर में सूजन है। किडनी शरीर का अतिरिक्त पानी और नमक निकालने का काम करती है। इसके ठीक तरह से कार्य ना करने की वजह से शरीर में पानी बढ़ जाता है जिसकी वजह से पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। ये बेहद गंभीर स्थिति है जिसमें फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

आंखों के नीचे सूजन
अगर आंखों के नीचे बहुत सूजन आ गई हो तो ये भी एक संकेत है कि आपकी किडनी में कुछ गड़बड़ है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें।

क्यों खतरनाक है किडनी की बीमारी ?
किडनी की बीमारी खतरनाक इसलिए है क्योंकि इसकी प्रथम अवस्था में पता नहीं चल पाता कि यह धीरे-धीरे खराब हो रही है, फिर भी शरीर कई ऐसे संकेत देता है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किडनी सही से काम नहीं कर रही है या नहीं।

पेट में दर्द होना
पेट के बांयी या दांयी ओर अगर असहनीय दर्द हो रहा हो, तो इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि ये किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है।

कंपकंपी के साथ बुखार आना
अगर किसी को ठंड लगने के साथ तेज बुखार आ रहा है तो ये संकेत है कि उसकी किडनी सही से काम नहीं कर रही।

पेशाब में खून आना
यूरीन पास करते समय अगर पेशाब में खून आए तो फौरन सावधान हो जाएं और तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। पेशाब में खून आना सिर्फ किडनी खराब होने के लक्षण नहीं बल्कि किडनी या मूत्राशय में कैंसर होने का लक्षण भी है।

बार-बार उल्टी आना
अगर किसी को पेट दर्द के साथ बार-बार उल्टी आए तो ये किडनी में परेशानी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में पहले खुद पहचानने की कोशिश करें कि उल्टी-अपच या किसी और वजह से तो ऐसा नहीं हो रहा है, अगर नहीं तो डॉक्टर की सलाह लें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल