1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फेमस रेसलर संग्राम सिंह जल्द ला रहे हैं मोटिवेशनल वर्कआउट सीरिज 'जीतूंगा मैं'

फेमस रेसलर संग्राम सिंह जल्द ला रहे हैं मोटिवेशनल वर्कआउट सीरिज 'जीतूंगा मैं'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 04:57 pm IST

रेसलर संग्राम सिंह जल्द ही वर्कआउट सीरिज लाने वाले हैं। जी हां इंटरनेशनल मोटिवेशनल वर्कआउट सीरिज 30 जुलाई को पहला वीडियो रिलीज होगा। जिसका फस्ट लुक सामने आ गया है।

Sangram singh- India TV Hindi
Sangram singh Image Source : SANGRAMSINGH_WRESTLER

नई दिल्ली: कॉमनगेम खेलों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुके फेसम रेसलर संग्राम सिंह की फिटनेस का हर कोई दीवाना है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह खुद को किस तरह फिट रखते है।

अब रेसलर संग्राम सिंह जल्द ही वर्कआउट सीरिज लाने वाले हैं। जी हां इंटरनेशनल मोटिवेशनल वर्कआउट सीरिज 30 जुलाई को पहला वीडियो रिलीज होगा। जिसका फस्ट लुक सामने आ गया है।

'जीतूंगा मैं' नाम से ये वर्कआउट सीरिज यू ट्यूब पर रिलीड होगी। जिसे आप 30 जुलाई से देख सकते है। इंडिया टीवी से खास बातचीत में रेसलर संग्राम सिंह ने बताया कि कि वह दिन की शुरुआत ताजे फलों के साथ करते हैं। इसके अलावा वह डिनर में सिर्फ खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।  जिसमें वह घी डालना नहीं भूलते है। संग्राम सिंह ने इस वर्कआउट सीरिज के बारें में बताया कि वह इसे शूट करने के लिए लगातार 3 दिन 8 घंटे वर्कआउट करते थे। 

इन दिनों फिटनेस को लेकर सेलेब्स अपने फैंस को बहुत ज्यादा जागरुक कर रहे हैं। हर कोई सोशल मीडिया में वर्कआउट करते हुए तस्वीरे या वीडियों शेयर कर रहा है। इसका एक खास दिन है। जी हां MondayMotivation टैग के साथ हर सोमवार सेलेब्स अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे है। इसी बीच रेसलर संग्राम सिंह से भी अफने फैंस को फिटनेस का तोहफा दिया और 'जीतूंगा मैं' नाम से सीरिज शुरु कर रहे है।

इस  MondayMotivation की मुहीम में में आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, रणवीर सिंह सहित कई सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल