1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. International Yoga Day: गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये योगासन

International Yoga Day: गिरते बालों से है परेशान, तो करें ये योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2017 01:03 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 01:05 pm IST

अगर आप अपनी दिनचर्या से केवल 10 मिनट का समय भी योग के इन आसनों के लिए निकाल लेते हैं तो यकीन मानिए आप अपने बाल झड़ने की समस्या से तुरंत निजात पा सकेंगे।

hair fall- India TV Hindi
hair fall

हेल्थ डेस्क: आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों के लिए योग बहुत ज़रुरी होता जा रहा है। असल में योगा वह शक्ति है जो हमारे शरीर को निरोग बनाए रखने में मदद करती है।  हमारे मन को शक्ति देती है। योग और प्राणायाम ने न सिर्फ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाई है बल्कि आपकी सौंदर्य संबंधी समस्याओं को भी दूर किया है। ऐसे में यदि आपको बालों से संबंधित समस्याएं भी हैं तो घबराइए मत, क्योंकि इसका समाधान भी योग के पास है।

अगर आप अपनी दिनचर्या से केवल 10 मिनट का समय भी योग के इन आसनों के लिए निकाल लेते हैं तो यकीन मानिए आप अपने बाल झड़ने की समस्या से तुरंत निजात पा सकेंगे।

कपालभाति: कपालभाति उन चुनिंदा प्राणायाम में से एक है जो कि लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय है। इस प्राणायाम से दिमाग तक ऑक्सीजन का प्रवाह बहुत आसानी से होता है, जिससे दिमाग को पहले से अतिरिक्त ऑक्सीजन मिलती है। और बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कैसे करें कपालभाति

सबसे पहले अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा कर आराम से बैठ। इसके बाद अपने हाथों को घुटनों पर रखें, आकाश की तरफ हथेलियां खोलें। फिर एक गहरी सांस भरें
प्राणायाम के लिए जैसे ही आप सांस छोड़ते हैं, अपना पेट अंदर की ओर खींच लें। वापस अपने नाभि को खींचें, जितना आप आसानी से कर सकते हैं उतना ही करें। पेट के मांसपेशियों के अनुबंध को महसूस करने के लिए आप पेट पर अपना दाहिना हाथ रख सकते हैं। ऐसा आप कम से कम 20 बार करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और योगासनों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल