1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सलमान-टाइगर जैसी बॉड़ी बनाने के चक्कर में युवा कर रहे हैं किडनी डैमेज, जानिए कैसे

सलमान-टाइगर जैसी बॉड़ी बनाने के चक्कर में युवा कर रहे हैं किडनी डैमेज, जानिए कैसे

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 02, 2018 08:12 am IST,  Updated : May 02, 2018 08:13 am IST

युवाओं की संख्या बहुत अधिक है, जो सलमान खान और ऋतिक रौशन जैसे बालीवुड अभिनेताओं की तरह का शरीर पाने के लिए जिम में जाकर घंटों तक खास तरह की एक्सरसाइज करते हैं तथा स्टेरॉयड एवं हार्मोन के इंजेक्शनों का सहारा लेते हैं और अपनी किडनी खराब कर बैठते हैं।"

kidney
Image Source : GOOGLEkidney  

डॉ. जितेंद्र ने कहा, "एक्सरसाइज एवं योग शरीर एवं स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन इसे विकृत करके नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को शारीरिक काम काज करना चाहिए, जितना हो सके पैदल चलना चाहिए। आज के समय में लोग सब्जी खरीदने भी कार से जाते हैं, लेकिन बाद में ट्रेडमिल पर पसीने बहाते नजर आते हैं।"

दूसरे की बॉडी पर नहीं खुद पर दें ध्यान
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है। बेहतर है कि किसी दूसरे के शरीर जैसा अपना शरीर बनाने के बजाय अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें समुचित व्यायाम, योग, पैदल चलने और समुचित आहार जैसे उपायों को अपनाना चाहिए।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल