1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

धनु राशि - आज ऑफिस में सभी लोगों से बेहतर तालमेल बना रहेगा । आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं । किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न
होगा । लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा । आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा । आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा । आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे ।

मकर राशि - पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है । ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है ।
किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन हो सकती है । आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं । आप किसी दोस्त से मदद मांग सकते हैं। सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल