1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

सिंह राशि - आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है । परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं । आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए । साथ ही पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए । अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा । संतान की शिक्षा में उन्नति हो सकती है । माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा । दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । 

कन्या राशि - आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे । संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी । अपने कार्यों में संतान से पूरी मदद मिलेगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे । किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं । शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे । गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल