1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019- India TV Hindi
rashifal 2019

नई दिल्ली: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज के दिन श्री गणेश भगवान की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान गणेश की उपासना से आप जीवन में किसी भी प्रकार की उपलब्धि पा सकते हैं, साथ ही किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। अतः इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आपको कौन-से उपाय करने चाहिए।

मेष राशि - आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं । घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं । इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है । आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है । किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है । आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं । ये यात्रा आपके लिये सुखद रहेगी । रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे । ॐ नम: शिवाय  मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

वृष राशि - आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा । इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा । आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी । इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे । आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है । सामाजिक क्षेत्र  में आपकी सराहना होगी । अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल