1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

10 मार्च राशिफल: इन राशि वाले लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, भगवान गणेश की करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 02:33 pm IST

 आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 02 बजकर 57 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग है। आज के दिन वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। 

rashifal 2019
rashifal 2019

तुला राशि - आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं । आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है । आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर हो सकता है । मित्रों के साथ घूमने का प्लान पॉसपॉन करना पड़ सकता है । आपकी दोस्ती मजबूत होगी । परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए । घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको सअच्छा महसूस होगा । आप करियर में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी ।

वृश्चिक राशि - आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे । थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी । व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है । आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे । आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है । जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह  उठकर धरती माँ

को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल